Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan की 'Battle Of Galwan' का टाइटल बदलकर क्यों किया गया 'मातृभूमि'? डायरेक्टर ने बताई वजह

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 06:16 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) का नाम अब बदलकर माृतभूमि कर दिया गया है। हालांकि सबके मन में सवाल आ रहा है कि आखिर ...और पढ़ें

    क्यों बदला गया सलमान की फिल्म नाम?

    क्यों बदला गया सलमान की फिल्म नाम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) का नाम आखिरकार बदला जा चुका है। फिल्म का नाम अब बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) कर दिया गया है।

    आज ही खबर आई कि फिल्म का बदल दिया गया है। मातृभूमि नाम फिल्म का क्यो किया गया? क्या इसके पीछे सलमान खान वजह हैं या फिर डायरेक्टर्स ने किसी और कारण के चलते ये नाम बदला है, अब इसका खुलासा हो चुका है।

    क्यों बदला सलमान की फिल्म का नाम?

    हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदला तो इसके साथ ही हलचल ये शुरू हुई कि आखिर फिल्म का नाम बदला क्यों गया है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म के नए टाइटल का ऐलान किया। इसके बाद ही नाम बदलने के पीछे की कहानी अब सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- 'टाइम पर आते थे,' Salman Khan के सपोर्ट में उतरा 'सिकंदर' को-स्टार, डायरेक्टर के आरोपों का किया खंडन

    apurv

    खुद फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर फिल्म का नाम बदला क्यों गया। एचटी सिटी के साथ बातचीत में सलमान ने कहा है कि फिल्म के नाम के बदलने के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए अपूर्व ने कहा है कि ये फैसला रातोंरात नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि,

    खबरें और भी

    फिल्म का टाइटल बदलना अचानक नहीं हुआ है। सलमान सर के फैंस को लग सकता है कि अचानक ऐसा क्यों हुआ, लेकिन यह रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। शुरुआत से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे—'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) और 'मातृभूमि' (Maatrubhumi)। फिल्म बनाने के इस सफर के दौरान हमें एहसास हुआ कि यह फिल्म सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है। असल में यह फिल्म मानवता, सहानुभूति और उन खामोश लड़ाइयों के बारे में है जो हमारे सैनिक लड़ते हैं।

    मातृभूमि में दिखेगी बलिदान की दास्तां

    इसके आगे अपूर्व ने बताया कि फिल्म में सच्ची कहानी ही नहीं बल्कि हर उस पहलू को दिखाया जाएगा जो हम भारतीयों से जुड़ा हुआ है। अपूर्व ने कहा कि, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) उस भावना और बलिदान को कहीं अधिक सच्चाई के साथ दर्शाती है।

    battle

    यह कहानी की आत्मा को दर्शाती है, संघर्ष की स्थिति में भी मानवता को बचाए रखना, ये फिल्म दिखाती है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, और दर्शकों से उसे जो प्यार मिला, उसने इस टाइटल को और भी सही बना दिया।

    battlr

    वहीं जब फिल्म का टीजर आया तो चीन के सरकारी मीडिया ने ये दावा किया कि तथ्यों को फिल्म में हेर-फेर के साथ दिखाया गया है। हालांकि इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। आपको बता दें कि फिल्म का में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगीं। फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच 2020 में हुए संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय जाबांजों ने चीन को जमकर खदेड़ा था।

    यह भी पढ़ें- Battle of Galwan का बदल गया टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्म