Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'टाइम पर आते थे,' Salman Khan के सपोर्ट में उतरा 'सिकंदर' को-स्टार, डायरेक्टर के आरोपों का किया खंडन

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

    बीते साल आई फिल्म सिकंदर की असफलता का ठीकरा निर्देशक ए आर मुर्गदास ने सलमान खान पर फोड़ा था और एक्टर पर लेट आने का आरोप भी लगाए थे। अब इस मामले में सि ...और पढ़ें

    सलमान खान की सिकंदर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सलमान खान की सिकंदर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. फ्लॉप रही थी सलमान खान की सिकंदर

    2. डायरेक्टर ने सलमान पर लगाए थे आरोप

    3. सिकंदर एक्टर ने भाईजान को किया डिफेंड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 में सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी के डायरेक्शन की कमान साउथ के मशहूर फिल्ममेकर ए आर मुर्गदास के हाथों में थी। सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और इस फिल्म की सफलता का ठीकरा मुर्गदास ने सलमान पर फोड़ा था। 

    उन्होंने ये आरोप भी लगाए थे कि सलमान खान सिकंदर के सेट पर अक्सर लेट आया करते थे। अब इस मामले को लेकर सिकंदर में अहम किरदार निभाने वाले एक अभिनेता खुलकर बात की है और सलमान खान को डिफेंड किया है। 

    सलमान को इस एक्टर ने किया सपोर्ट

    फिल्म सिकंदर एक मल्टी स्टारर मूवी थी, जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा साइड रोल में सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार मौजूद रहे। वेब सीरीज सेक्रेड गेम में बंटी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जतिन सरण ने भी सिकंदर में टैक्सी ड्राइवर का किरदार अदा किया था। हाल ही में इंडिया टुडे की एक हिंदी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जतिन ने सलमान को डिफेंड किया है और कहा है-

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, दो हीरोइनों संग दिखेगा 'सिकंदर' का स्वैग

    SIKANDARMOVIE (1)

    देखिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। लेकिन इतना पक्का है कि सलमान भाई सिकंदर के सेट पर टाइम पर आते थे। मैं उनको सेठ बुलाता हूं और सेठ के साथ काम करने में काफी मजा आया। फिल्म की असफलता के लिए किसी एक शख्स को प्वाइंट आउट नहीं किया जा सकता है। सलमान भाई ने सिकंदर के लिए काफी हार्ड वर्क किया। मूवी के साथ कलाकारों और डायरेक्टर ने भी काफी मेहनत की थी। अब वह नहीं चली तो किसी को दोष देना उचित नहीं है। सेट पर सलमान भाई ने कभी भी मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उनके साथ पहली बार काम कर रहा हूं। 

    खबरें और भी

    SIKANDARMOVIE

    इस तरह से जतिन सरण ने सिकंदर की असफलता और सलमान खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि बिग बॉस 18 के सेट पर खुद सलमान ने सिकंदर के डायरेक्टर ए आर मुर्गदास के आरोप पर तंज कसा था। 

    इस मूवी में दिखेंगे सलमान 

    सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान है और लंबे समय से वह इसको लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 17 अप्रैल 2026 को उनकी ये वॉर ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- अस्पताल से जल्द होगी Salim Khan की छुट्टी, सलमान खान पिता की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट