अस्पताल से जल्द होगी Salim Khan की छुट्टी, सलमान खान पिता की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट
Salim Khan Discharged: करीब तीन सप्ताह से सलमान खान के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अब उनकी छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें
-1773071026026_m.webp)
सलमान खान के पिता सलीम खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
तीन सप्ताह से हॉस्पिटल में हैं सलीम खान
अस्पताल से जल्द घर पहुंचेंगे फिल्म लेखक
90 वर्षीय सलीम खान की अचानक बिगड़ी थी तबीयत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म लेखक सलीम खान पिछले तीन सप्ताह से बीमार चल रहे हैं और मुंबई लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। माइनर ब्रेन हेमरेज और क्लॉटिंग की वजह से उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। अब खबर आ रही है कि जल्द ही सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
साथ ही शोले फिल्म लेखक की सेहत पर ताजा अपडटे भी सामने आया है। पूरा मामला क्या है, इस लेख में विस्तार से समझते हैं।
जल्द डिस्चार्ज होंगे सलीम खान
17 फरवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण सलीम खान को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। सलमान खान के फैमिली डॉक्टर उनको लेकर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे। जहां शुरुआती दिनों में सलीम साहब की हालत काफी क्रिटिकल रही और उनको वेटिंलेटर पर रखा गया। हालांकि, बाद में लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज अच्छे से चला और सेहत में सुधार देखने को मिला। लेकिन फिर भी उनको अस्पताल में रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जिगरी दोस्त के पिता का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे Shah Rukh Khan, 6 दिन बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत?

न्यूज 18 की खबर के अनुसार अब जल्द ही आने वाले कुछ ही दिनों में सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और वह अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट जा सकते हैं। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि लीलावती हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में सलीम साहब का ट्रीटमेंट चल रहा है।
-1773072898750.jpg)
इससे पहले हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे सलीम खान की तबीयत का हाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। जिनमें शाह रुख खान, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, जावेद अख्तर और संजय दत्त जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल रहे। इस दौरान आमिर ने सलमान खान के पिता की सेहत पर ताजा अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में है।
खबरें और भी
इन मूवीज के लिए फेमस हैं सलीम खान
बतौर लेखक सलीम खान ने जावेद अख्तर संग मिलकर करीब 24 ब्लॉकबस्टर मूवीज की कहानियों का लिखा है। इनमें सीता और गीता, जंजीर, शोले, दीवार और मिस्टर इंडिया जैसी कई शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं।