Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे अपनी बेटी की तरह...' Salman Khan की एक्स ने एक्टर के पिता सलीम खान के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

    लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान खान और उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। सलमान की पूर्व गर्लफ्रे ...और पढ़ें

    सलीम खान के लिए सोमी ने लिखा इमोशनल पोस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    सलीम खान के लिए सोमी ने लिखा इमोशनल पोस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के पिता और लेखक सलीम खान (Saleem Khan) को मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान और परिवार के अन्य सदस्य उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखकर उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

    साथ बैठकर खाते थे खाना

    पूर्व अभिनेत्री ने लिखा, "सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए, वे एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को संवारने में मदद की और 'शोले' जैसी मास्टरपीस को जावेद जी के साथ मिलकर किएट किया। मेरे लिए, वे पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था पर गहन चर्चाओं में शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और उत्सव मनाया जाता था।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    यह भी पढ़ें- 17 सदस्यों के परिवार के मुखिया हैं Salim Khan, सिनेमा के 'खानदान' में कौन-कौन शामिल?

    उन्होंने आगे लिखा, "उन्होंने मुझे सिखाया कि ईश्वर सिद्धांतों से कहीं बड़ा है, और कहानी कहने में हमेशा ड्रामा के नीचे सच्चाई छिपी होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और शक्ति के लिए प्रार्थना करती हूं। मेरे लिए उनका महत्व शब्दों से परे है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

    एक-एक करके मिलने पहुंचा परिवार

    सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सबसे पहले पैपराजी पेज विरल भयानी ने दी थी। बाद में सलमान को अस्पताल में देखा गया। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। सलीम को अस्पताल देखने के लिए सलमा खान, हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अयान अग्निहोत्री, अरहान खान, अरबाज खान, शूरा खान  पहुंचे। देर रात संजय दत्त और जावेद अख्तर को भी उनसे मिलने जाते देखा गया।

    अभी कैसी है सलीम खान की तबियत?

    सलीम खान की हालत स्थिर बताई गई, पर अभी भी वह आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। एक रिपोर्ट में पत्रकार विक्की लालवानी ने बताया कि सलीम खान को सिर में क्लॉट हुआ है, जिसके कारण उन्हें चक्कर आने लगे। वहीं 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट

    खबरें और भी