Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    17 सदस्यों के परिवार के मुखिया हैं Salim Khan, सिनेमा के 'खानदान' में कौन-कौन शामिल?

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 06:51 PM (IST)

    Salim Khan Family Tree: फिल्म लेखक सलीम खान का नाम इस वक्त खराब सेहत को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच हम आपको शोले फिल्म राइटर की फैमिली के बारे म ...और पढ़ें

    सलीम खान का परिवार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सलीम खान का परिवार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

    2. काफी बड़ा है सलीम खान का परिवार

    3. शोले फिल्म लेखक की फैमिली में ये सदस्य

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अचानक से तबीयत बिगड़ने की वजह से फिल्म लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान खान और उनके परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से सलीम साहब की हालत का जायजा लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंचते हुए नजर आए। 

    इस दौरान हम आपको सलीम खान के फैमिली ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनमें 17 सदस्यों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सिनेमा इस मशहूर खानदान में कौन-कौन शामिल है। 

    17 सदस्यों के परिवार के मुखिया

    मध्य प्रदेश के इंदौर से नाता रखने वाले सलीम खान बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई आए। एक्टिंग में कुछ खास कामयाबी हासिल न मिलने के बाद उन्होंने जावेद अख्तर संग मिलकर स्क्रिप्टि राइटिंग का काम शुरू किया और शोले, डॉन और दीवार जैसी कई कल्ट क्लासिक मूवीज की कहानियों को लिखकर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई। 

    यह भी पढ़ें- जब आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे Salim Khan, नहीं भर पाए थे बेटे Salman Khan की स्कूल फीस

    salimkhan (1)

    गौर किया जाए सलीम खान के परिवार की तरफ तो इसमें उनकी दो पत्नियां सलमा खान (सुशील चरक) और हेलेन के नाम शामिल हैं। हेलेन संग सलीम ने दूसरी शादी रचाई। इसके बाद बारी आती है सलीम साहब और सलमा जी के बच्चों की जिनमें सुपरस्टार सलमान खान, अलविरा, अरबाज खान, सोहेल खान और छोटी बेटी अर्पिता का नाम शामिल होता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अर्पिता को सलीम खान ने गोद लिया था। 

    SALIMKHANFAMILYTREE (3)

    इसके बाद अरजाब खान की दूसरी पत्नी शूरा खान और फिर परिवार के बच्चों के नाम शामिल होते हैं। जिनमें पोता-पोती अरहान, निर्वाण, योहान और सिपारा हैं। इसके अलावा नाती-नातिन में अयान अग्निहोत्री, अलिजेह अग्निहोत्री, आहिल और अयात शर्मा के नाम मौजूद हैं। 

    खबरें और भी

    salimkhanfamilytree (1)

    अभिनेता अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी घर के दामाद के तौर इस परिवार का अहम हिस्सा हैं। जबकि एक्स बहुओं में मलाइका अरोड़ और सीमा सजदेह का नाम भी शामिल होता है। इस प्रकार सलीम खान के मौजूदा 17 सदस्यों का बड़ा परिवार पूरा होता है। 

    स्थिर है सलीम खान की हालत

    मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से हाल ही में सलीम खान की सेहत पर ताजा अपडेट आया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि फिलहाल सलमान खान के पिता की हालत स्थिर है। 

    यह भी पढ़ें- Salim Khan Hospitalized: 90 साल के सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खान