Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Battle of Galwan का बदल गया टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्म

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:46 PM (IST)

    सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) का टाइटल अब बदल दिया गया है। रिलीज से पहले मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। ...और पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म का बदल गया टाइटल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सलमान खान की फिल्म का बदल गया टाइटल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिलीज से पहले बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सलमान खान ने फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है। 

    अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब नए टाइटल के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान खान फिल्म्स के जरिए सोमवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की गई।

    बैटल ऑफ गलवान का नया टाइटल

    सलमान खान ने 16 मार्च को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म का नया टाइटल रिवील किया है। इस टाइटल का कनेक्शन फिल्म के पहले सॉन्ग से है। दरअसल, अब फिल्म का टाइटल 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) है।

    सलमान खान का नया पोस्टर आउट

    बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना भी इसी नाम से जारी किया गया था और अब इसी को फिल्म का टाइटल बना दिया गया है। फिल्म के टाइटल के साथ टैगलाइन- मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) रखा गया है। इस टैगलाइन के जरिए शांति पर फोकस किया गया है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    यह भी पढ़ें- टल गई सलमान खान की Battle of Galwan की रिलीज डेट! डायरेक्टर का जवाब करेगा हैरान

    किस पर आधारित है सलमान खान की फिल्म?

    बैटल ऑफ गलवान उर्फ मातृभूमि साल 2020 में हुए गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बिना हथियार के सैनिकों ने चीनी सेना का सामना किया था। सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भी अहम भूमिका है।

    कब रिलीज होगी मातृभूमि?

    यूं तो पहले मातृभूमि की रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई थी। मगर हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। टाइटल चेंज पोस्ट पर भी रिलीज डेट पर कोई जानकारी नहीं है। यह फिल्म 17 अप्रैल को ही रिलीज होगी या नहीं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की फैमिली का करीबी बना 'बैटल ऑफ गलवान' का हिस्सा, भाईजान का है बेस्ट फ्रेंड