ईद पर थिएटर्स में नहीं होगा Salman Khan का दीदार, बैटल ऑफ गलवान की रिलीज पर लगा ग्रहण?
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की 17 अप्रैल की रिलीज डेट पर संकट मंडरा रहा है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और रीशूट में समय लग र ...और पढ़ें
-1770555276121_m.webp)
बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस का एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ये फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी।
अभी बाकी है फिल्म की शूटिंग
हालांकि अब इसकी रिलीज डेट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स के साथ सलमान खान का भी यही प्लान है। एक सोर्स ने पोर्टल से बातचीत में कहा- बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। रिशूट काफी ज्यादा टाइम ले रहा है। 9 फरवरी से मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का शूट होना है। इसके पूरा होते ही कुछ और शूटिंग करना बाकी है। फरवरी के अंत तक ही ये शेड्यूल पूरा हो पाएगा।
-1770556233006.jpg)
यह भी पढ़ें- Arijit Singh Last Song: सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह ने गाया आखिरी गाना, YouTube पर मिले 20 मिलियन व्यूज
क्या है इसके पीछे की खास वजह?
इसके बाद निर्देशक अपूर्वा लखिया रीशूट किए गए हिस्सों की एडिटिंग शुरू करेंगे। लेकिन अब आगे के नियम थोड़े बदल गए हैं। नियमों के अनुसार, 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाई जानी है और इस प्रक्रिया में भी समय लग सकता है। इन दो कारणों से फिल्म निर्माताओं को लगता है कि वे 17 अप्रैल की डेडलाइन पूरी नहीं कर पाएंगे। सलमान खान इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि ऐसी खास देशभक्ति फिल्म को अच्छे से तैयार करना जरूरी है। उन्होंने फिल्म की टीम से कहा है कि वे जल्दबाजी न करें और यह सुनिश्चित करने के लिए समय लें कि अंतिम फिल्म आकर्षक, प्रभावशाली और सिनेमाई लगे।

सलमान खान को किया गया था ट्रोल
अपूर्व और सलमान खान मिलकर अभी इस पर फाइनल कॉल लेंगे और इसी के बाद कुछ निर्णय लिया जाएगा। बैटल ऑफ गलवान का टीजर भाईजान के बर्थडे के मौके पर 27 दिसंबर को रिलीज हुआ था। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इसे पसंद किया था वहीं कुछ लोगों ने वॉर सीन में एक्टर के रोमांटिक एक्सप्रेशन के लिए उन्हें ट्रोल किया था।