Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में धुत था डायरेक्टर, करने लगा था बदतमीजी, गुस्से में Salman Khan ने जड़ दिया था थप्पड़

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 04:25 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान के नाम के शोहरत और विवाद साथ-साथ चलता है। आज हम आपको उनसे जुड़ा वह पुराना किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने एक मशहूर फिल्ममेकर ...और पढ़ें

    सलमान खान का रोचक किस्सा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    सलमान खान का रोचक किस्सा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. जब सलमान खान को आया था गुस्सा

    2. निकाल दी थी डायरेक्टर की सारी हेकड़ी

    3. इस वजह से दोनों में हुआ था विवाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के वह अभिनेता हैं, जिनकी चकाचौंध से भरी जिंदगी के साथ कई विवाद भी जुड़े रहे हैं। उनमें से एक कंट्रोवर्सी उस दौरान की है, जब सलमान ने एक मशहूर हिंदी फिल्म डायरेक्टर को तमाचा मार दिया है। 

    इस मामले को लेकर एक मीडिया इंटरव्यू में सलमान खान ने खुलकर बात की है और बताया था कि क्यों उन्होंने आप खो दिया था। हालांकि, बाद में अगले दिन उन्होंने उस निर्देशक से माफी भी मांगी थी। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं- 

    सलमान ने मारा था डायरेक्टर को थप्पड़

    बात 2000 के दशक की शुरुआत की है। उस समय सलमान खान की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए। कोर्ट कचहरी, एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के साथ शॉकिंग ब्रेकअप और डायरेक्टर को थप्पड़ मारने वाला विवाद काफी गर्माया। इस मामले को लेकर सलमान ने एक मीडिया इंटरव्यू में चर्चा की। जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने कहा था-

    salman khan slapped director (1)

    यह भी पढ़ें- इस OTT पर फ्री में मौजूद है Tere Naam, 23 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है सलमान की फिल्म

    पानी सिर से ऊपर जा चुका था। पार्टी में सामने वाला शख्स (सुभाष घई) नशे में धुत होकर हरकतें करता जा रहा था। उसने मेरी गर्दन पकड़ ली थी। चम्मच से मुझे हिट किए जा रहा था। मेरे चेहरे पर लगभग प्लेट तोड़ थी। हद तो तब हो गई थी, जब उस व्यक्ति ने मेरे ऊपर पेशाब भी कर दिया। मैं अपना कंट्रोल जल्दी नहीं खोता, लेकिन उस दिन बात हद से ज्यादा बढ़ गई थी और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। हालांकि, बाद में मुझे अपने गलती का एहसास हुआ और अगले दिन मैंने उनके घर जाकर माफी भी मांगी। 

    खबरें और भी

    salman khan subhash ghai

    इस तरह से सिनेमा जगत में सलमान खान और सुभाष घई का थप्पड़ कांड काफी चर्चा में रहा। बता दें कि सलमान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने इन दोनों के आपसी विवाद को खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई। 

    सलमान ने की थी सुभाष की फिल्म

    इस विवाद के बाद सलमान खान और सुभाष घई की दोस्ती काफी गहरी हो गई। साल 2008 में सलमान ने बतौर अभिनेता डायरेक्टर की फिल्म युवराज में काम किया था। हालांकि, वह मूवी कमर्शियल तौर पर फ्लॉप साबित हुई थी। बता दें कि आने वाले समय में सलमान फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे, जिसे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में 'बड़े साहब' का रोल निभाएंगे सलमान खान? वायरल तस्वीरों से पकड़ा गया सच