'मुंह में गुलाब दबाकर...' Salman Khan ने की थी नाराज Katrina Kaif को मनाने की कोशिश, मजेदार है डेटिंग का किस्सा
सलमान खान और कटरीना कैफ के ब्रेकअप के बाद भी उनके बीच अच्छे संबंध हैं। रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने दोनों की डेटिंग लाइफ के दौरान का एक प्यारा किस्सा ...और पढ़ें
-1769865419680_m.webp)
सलमान खान और कटरीना कैफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। चार साल तक दोनों रिलेशन में रहे और 2009 में वे अलग हो गए। अलग होने के बावजूद, दोनों के बीच एक प्यारा रिश्ता है और ब्रेकअप के बाद उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया।
अब, ऑलिव बार एंड किचन के संस्थापक और रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में एक इतनी क्यूट बात बोली कि हर कोई उस पर दिल हार बैठेगा। एडी ने वो मोमेंट शेयर किया जब सलमान खान उस समय अपनी तब रही गर्लफ्रेंड कटरीना को मनाने का प्रयास कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- 'कर्नल हूं भैया...' Salman Khan ने दिया मुंहतोड़ जवाब, Battle of Galwan में एक्सप्रेशन के लिए उड़ी थी खिल्ली!
एक ही बार में थे सलमान-कटरीना
आउटलुक ट्रैवलर से बातचीत में एडी सिंह ने बताया कि कैसे सलमान और कटरीना का रोमांस उनके रेस्टोरेंट 'ऑलिव' के शुरुआती दिनों में परवान चढ़ा। उन्होंने एक रात का जिक्र किया जब कटरीना अपने दोस्तों के साथ आईं और बाहर मेन टेबल पर बैठ गईं। वहीं सलमान अपने भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ बार में बैठकर शराब पी रहे थे, उस समय एक्टर का किसी वजह से कटरीना से झगड़ा चल रहा था।
View this post on Instagram
मुस्कुराने लगी थी कटरीना कैफ
मौके को देखते हुए सलमान ने अपने मुंह में गुलाब रखा और कटरीना की टेबल की तरफ बढ़े और हल्का सा डांस किया। उन्होंने बाथरूम की ओर जाते हुए भी ऐसा किया और फिर वापस आए। जाहिर सी बात है कटरीना भी ये सब देखकर खुद को मुस्कुरान से नहीं रोक पाईं और हंसने लगीं। ऐसा लगा जैसे उनके बीच झगड़ा खत्म हो गया। ये पल दोनों के रिलेशनशिप का बेहतरीन पल था।
More from the Salman Khan charm lore & Katrina chapters
byu/muggleattack inBollyBlindsNGossip
रणबीर कपूर को भी किया है डेट
दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इसमें भारत, टाइगर 3, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, युवराज, हैलो, पार्टनर और मैंने प्यार क्यों किया शामिल हैं। सलमान से ब्रेकअप के बाद कटरीना ने रणबीर कपूर को कई सालों तक डेट किया, लेकिन वो रिश्ता भी टूट गया। अब कटरीना की शादी विक्की कौशल से हुई है। दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में दोनों ने शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन वीक की फुल तैयारी! फरवरी में सिनेमाघरों में आएंगे राधे भैया; 3 कल्ट फिल्में होंगी री-रिलीज
खबरें और भी
क्या आपको सलमान और कटरीना की जोड़ी पसंद है?