Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैलेंटाइन वीक की फुल तैयारी! फरवरी में सिनेमाघरों में आएंगे राधे भैया; 3 कल्ट फिल्में होंगी री-रिलीज

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 04:06 PM (IST)

    फैंस को इस साल वैलेंटाइन्स डे पर खास तोहफा मिलने वाला है। पिछले साल 'सनम तेरी कसम' की सफल री-रिलीज के बाद, इस साल भी मेकर्स वैलेंटाइन्स डे पर कई कल्ट ...और पढ़ें

    तेरे नाम के एक सीन में सलमान खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    तेरे नाम के एक सीन में सलमान खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सलमान खान की तेरे नाम होगी रि-रिलीज

    2. साल 2003 की कल्ट मूवी थी तेरे नाम

    3. सलमान खान ने निभाया था राधे भैया का रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल फरवरी में हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) रि-रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ओरिजनल रिलीज के समय कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन रि रिलीज में जबरदस्त सफलता हासिल की। अब इस साल भी मेकर्स का वैलेंटाइन्स डे पर खास प्लान है।

    उन्होंने कई कल्ट फिल्मों को रि- रिलीज करने का प्लान बनाया है। साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की हिट रोमांटिक ड्रामा तेरे नाम को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर 'तेरे नाम' को 27 फरवरी, 2026 को दोबारा रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: पूरे वीक होगा महा मनोरंजन,  थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में और सीरीज

    फैंस ने जताई मूवी रिलीज की खुशी

    तेरे नाम को सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। वहीं सलमान के फैंस इस खबर के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, "राधे की कहानी एक बार फिर हमारे दिलों को झकझोरने के लिए लौट आई है! 23 साल के लंबे गैप के बाद, बॉलीवुड की सबसे दुखद प्रेम कहानी के दर्द और जुनून को फिर से जीने का समय आ गया है। बड़े पर्दे पर इस दीवानगी के लिए तैयार हो जाइए!"

    WhatsApp Image 2026-01-31 at 2.21.12 PM

    शाह रुख खान की फिल्म भी होगी रि-रिलीज

    बता दें कि इसके अलावा आशिकों के लिए दो अन्य कल्ट फिल्मों को रि-रिलीज करने का प्लान बनाया है। शाह रुख खान की फिल्म 'देवदास' जोकि साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इसे भी रि-रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आए थे। देवदास बड़े पर्दे पर 6 फरवरी को पीवीआर ऑइनॉक्स में दस्तक देगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'युवा' भी दोबारा से पीवीआर ऑइनॉक्स में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। ये दिल आशिकाना भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: इस शुक्रवार मचेगा असली 'भौकाल', OTT और थिएटर्स में रिलीज हो रहीं ये 8 धांसू फिल्में और सीरीज

    क्या आपको सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों की री-रिलीज पसंद है?