Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: इस शुक्रवार मचेगा असली 'भौकाल', OTT और थिएटर्स में रिलीज हो रहीं ये 8 धांसू फिल्में और सीरीज

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 01:22 PM (IST)

    Friday OTT & Theater Release: जनवरी का आखिरी शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होगा। 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर सिनेमाघरों तक में कई ...और पढ़ें

    इस शुक्रवार को OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Photo

    इस शुक्रवार को OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की शुरुआत सिनेमा लवर्स के लिए बहुत ही बेहतरीन तरीके से हुई है। बीते साल जहां सिनेमाघरों में 'धुरंधर' का धमाल दिखा, तो वहीं इस महीने 'बॉर्डर 2' के साथ दर्शक देशभक्ति के रंग में रंग गए। थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी फिल्मों और सीरीज की रिलीज का सिलसिला चलता रहा।

    मनोरंजन का ये महासंग्राम अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि जनवरी के आखिरी शुक्रवार में कई ऐसी बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्होंने दर्शकों के वीकेंड का बंदोबस्त भी कर दिया है। फ्राइडे 30 जनवरी को कौन सी 8 फिल्में और सीरीज ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी, नीचे देखें पूरी लिस्ट:

    धुरंधर (Dhurandhar)

    साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर' ने डेढ़ महीने से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा। बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ फिल्म के कदम लड़खड़ाए जरूर हैं, लेकिन अभी भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं तोड़ा है। दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'धुरंधर' इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। मूवी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर-स्पाई थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: बोरियत की छुट्टी! इस फ्राइडे मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, रिलीज होंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज

    देवखेल (Devkhel)

    कोंकण के सुदूर गांव देवतली में फिल्माई गई 'साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर' फिल्म 'देवखेल' भी ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। यह मराठी फिल्म है, जिसमें कहानी इंस्पेक्टर विश्वास सरंजामे के इर्द-गिर्द घूमती है। वह होली दौरान एक रहस्यमयी मौत की जांच करता है। इंस्पेक्टर का मानना है कि इस मौत के पीछे सोची समझी साजिश है, लेकिन गांव वालों का मानना है कि भगवान ने अपराधियों को सजा दी है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट-30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- जी5 (ZEE5)
    जोनर-साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर

    दलदल (Daldal)

    'भक्षक' और 'द रॉयल्स' के बाद भूमि पेड्नेकर अपनी नई सीरीज के साथ बिल्कुल तैयार हैं। उनकी 7 एपिसोड की नई वेब सीरीज 'दलदल' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी 'रीटा फरेरा' का किरदार अदा कर रही हैं, जो सीरियल किलर द्वारा निर्ममता से की गई हत्याओं की जांच करती है। वह किलर सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाता है। उनकी यह सीरीज विश धमीजा की नॉवेल 'भेंडी बाजार' पर आधारित है।

    रिलीज डेट- 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर- साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर

    सर्वम माया (Sarvam Maya)

    मलयालम भाषा में बनी सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'सर्वम माया' की कहानी नास्तिक म्यूजिशियन प्रभेंदु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पंडित परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी जिंदगी तब 360 डिग्री घूमती है, जब वह अपने परिवार का बिजनेस ज्वाइन करता है और उसका सामना एक आत्मा से होता है, जिसकी याददाश्त चली गई है।

    रिलीज डेट- 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर-सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी

    मिरेकल: द ब्वॉयज ऑफ 80 (Miracle: The Boys of '80)

    मिरेकल: द ब्वॉयज ऑफ 80 एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें 1980 के विंटर ओलंपिक्स में यूएस के हॉकी टीम 'मिरिकल ऑफ आइस' का ओरिजिनल फुटेज दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में पहले कभी न देखे गए 16 मिमी के आर्काइवल फुटेज और सोवियत संघ को हराने वाली टीम के इंटरव्यूज हैं।

    रिलीज डेट- 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जोनर-स्पोर्ट्स ड्रामा

    ब्रिजर्टन सीजन 4 (Bridgerton Season 4)

    ब्रिजर्टन सीजन 4 आज रिलीज कर दिया गया है। इसमें बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी बेक की लव स्टोरी है। सीरीज का नया सीजन 'एन ऑफर फ्रॉम अ जेंटलमैन' नॉवेल से इंस्पायर है। यह सीरीज हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब की गई है।

    रिलीज डेट- 29 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर-रोमांटिक ड्रामा

    गांधी टॉक्स (Gandhi Talks)

    विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव स्टारर 'गांधी टॉक्स' वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस मूवी में लालच, भ्रष्टाचार और एक आम आदमी के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा। यह एक साइलेंट फिल्म है।

    रिलीज डेट- 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जोनर- साइलेंट ब्लैक कॉमेडी ड्रामा

    मर्दानी 3 (Mardaani 3) 

    रानी मुखर्जी एक बार फिर से आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय बनकर बड़े पर्दे पर एक गंभीर मुद्दे को उठाती दिखाई देंगी। उनकी फिल्म मर्दानी 3 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें वह भयानक बाल तस्करी के सच को उजागर करेंगी। 

    रिलीज डेट: 30 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स 
    जोनर- कॉप थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: एंटरटेनमेंट से लबालब होगा तीसरा हफ्ता, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 10 धांसू फिल्में और सीरीज