Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कर्नल हूं भैया...' Salman Khan ने दिया मुंहतोड़ जवाब, Battle of Galwan में एक्सप्रेशन के लिए उड़ी थी खिल्ली!

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 02:09 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और इसके लिए अभिनेता को ट ...और पढ़ें

    ट्रोल्स पर सलमान खान का जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ट्रोल्स पर सलमान खान का जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर के बाद सलमान खान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह अपूर्व लखिया निर्देशित बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में कर्नल संतोष बाबू के किरदार में हैं। फिल्म का टीजर दिसंबर के महीने में ही रिलीज हुआ था।

    जब कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक बैटल ऑफ गलवान का टीजर आया था तो इसमें सलमान खान अपने एक्सप्रेशन के लिए ट्रोल हुए थे। टीजर में वॉर टाइम में उनकी स्माइल वाले रिएक्शन ने सवाल खड़े किए। कुछ लोग कह रहे थे कि उनका एक्सप्रेशन रोमांटिक था।

    ट्रोल्स को सलमान ने दिया जवाब

    अब सलमान खान ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह शुक्रवार शाम को सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच में शामिल हुए। इस इवेंट में सलमान खान ने फिल्म के टीजर में अपने रोमांटिक लुक को लेकर हाल ही में हुई ट्रोलिंग के बारे में बात की। उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा- 

    अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भैया। तो ये कर्नल का लुक है जो कि समझता है कि अपने टीम वालों को, अपने जवानों को कैसे हौंसला दे। वैसे ही लुक (गुर्राने वाला रिएक्शन) मैं इनको भी दे सकता हूं। उस लुक का कोई मतलब है नहीं।

    यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के पहले गीत 'मातृभूमि' में हिमेश रेशमिया-अरिजीत सिंह का जादू, खूबसूरत है गाने की धुन

     

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान?

    सलमान खान को फिल्म सिकंदर के लिए काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब बैटल ऑफ गलवान में वह फिर से अपने अभिनय का लोहा मनवा पाते हैं या नहीं, यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। अपूर्व लखिया निर्देशित वॉर ड्रामा 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'बैटल ऑफ गलवन' फिल्म पर भारत के रुख को दोहराया, विदेश मंत्रालय बोला-इसमें कोई भूमिका नहीं