Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाईजान का 'दान', किंग की 'शान': Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट कर पछताए थे Salman Khan

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 01:40 PM (IST)

    एक्शन हीरो बनना और फिर दर्शकों के दिल पर राज करना। सलमान खान (Salman Khan) ऐसा करने में खूब आगे रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ने कमर्शियल और म ...और पढ़ें

    शाह रुख की इस फिल्म को रिजेक्ट कर पछताए थे सलमान! (फोटो क्रेडिट- AI)

    शाह रुख की इस फिल्म को रिजेक्ट कर पछताए थे सलमान! (फोटो क्रेडिट- AI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिनकी इमेज फिल्मों में लवर ब्वॉय के तौर पर ज्यादा पसंद की गई। हालांकि ऐसा नहीं है कि सलमान को रोमांटिक के अलावा एक्शन हीरो के तौर पर पसंद नही किया गया।

    एक्शन हीरो बनकर भी सलमान खूब चर्चा में रहे लेकिन एक वक्त था जब सलमान ने शाह रुख खान की एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट किया था, जिसकी चर्चा खूब हुई और शाह रुख की एक एक्टर के तौर पर खूब सराहना भी हुई। कौन सी है ये फिल्म, आइए आपको बताते हैं...

    सलमान ने रिजेक्ट की शाह रुख की ये फिल्म

    साल 2007 में आई शारु रुख खान की फिल्म चक दे इंडिया (Chak De India) उन फिल्मों में शुमार है, जिसकी चर्चा उन सेलिब्रेटेड फिल्मों में की जाती है, जिनकी कहानी के दम पर लोगों ने इसकी खूब सराहना की है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में शाह रुख (Shah Rukh Khan) के किरदार को भी खूब पसंद किया गया।

    chak de

    लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में पहले सलमान खान आने वाले लेकिन बाद में शाह रुख को ये फिल्म मिली। कहा गया था कि सलमान ने ये फिल्म अपनी फीस के चलते रिजेक्ट की थी तो किसी ने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते सलमान इस फिल्म से दूर हुए। हालांकि असली वजह सालों बाद सामने आई, जब खुद सलमान ने इस पर बोला था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कॉपी निकला 27 साल पुराना Salman-Aishwarya का ये हिट Song, 1970 के इस गाने से चुराई गई थी धुन? सुनकर लगेगा शॉक

    Srk chak de

    सलमान ने बताई, फिल्म से दूर होने की सच्चाई

    दरअसल 2007 के आसपास सलमान खान 'पार्टनर' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी मसाला और कमर्शियल फिल्मों में काम कर कर रहे थे। जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें 'चक दे! इंडिया' ऑफर की, तो सलमान को लगा कि यह एक बहुत ही सीरियस फिल्म है।

    Salman ef

    सलमान ने इंटरव्यू में कहा था कि, "मेरे फैंस को मुझसे उम्मीद होती है कि मैं विग पहनूं, स्टाइल दिखाऊं और खुद अकेले ही मैच जिता दूं। लेकिन इस फिल्म की कहानी की डिमांड पूरी तरह से अलग थी तो मुझे लगा कि यह मेरा जॉनर नहीं है।" वहीं इसके अलावा कहा गया कि सलमान फिल्म के टाइटल पर भी हिचकिचा रहे थे।

    शाह रुख को सलमान ने कहा था कुछ ऐसा!

    वहीं इसके अलावा सलमान (Salman Khan) ने 'चक दे! इंडिया' को रिजेक्ट करने का एक और कारण दिया था। हालांकि ये वजह थोड़ी मजाक भरे अंदाज में और थोड़ी कटाक्ष भरे अंदाज में थी।

    sallu

    सलमान ने कहा था कि, "मैंने यह फिल्म इसलिए छोड़ी ताकि शाहरुख खान के पास भी कुछ अच्छी फिल्में हों!" अब भले ही सलमान ने ये कह दिया हो लेकिन हां दोनों स्टार्स की राइवलरी के किस्से तो उस दौर में भी काफी मशहूर ही थे।

    Srkkk

    वहीं 'चक दे! इंडिया' की बात करें तो फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक सांस्कृतिक बदलाव को लेकर आने वाली फिल्म थी।

    स्पोर्ट्स की तरफ लोगों के नजरिए को बदलने का श्रेय इस फिल्म को जाता है। फिल्म में शाह रुख कोच कबीर खान के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को शिमित अमीन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को क्रिटकली और कमर्शियली काफी पसंद किया गया।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने करण जौहर की फिल्म को बोला था NO, शाह रुख खान के साथ था सेकंड लीड रोल