Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Battle of Galwan के पहले गीत 'मातृभूमि' में हिमेश रेशमिया-अरिजीत सिंह का जादू, खूबसूरत है गाने की धुन

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 02:31 PM (IST)

    सलमान खान स्टारर बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वॉर ड्रामा के पहले गाने मातृभूमि (Maatrubhumi) की पहली झल ...और पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म का पहला गाना अरिजीत सिंह ने गाया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सलमान खान की फिल्म का पहला गाना अरिजीत सिंह ने गाया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) दो महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्मी गलियारों में वॉर ड्रामा को लेकर काफी बज है।

    बैटल ऑफ गलवान का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं और सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) हैं। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से इसको लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। भले ही अभी फिल्म की रिलीज को वक्त है, लेकिन इसके पहले गाने की झलक ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

    देशभक्ति से भरा बैटल ऑफ गलवान का गाना

    रिपब्लिक डे (Republic Day) से पहले बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना जारी हो रहा है, जो देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए काफी है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की जान हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya), अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) हैं।

    फिल्म के गाने की धुन जीत लेगी दिल

    बैटल ऑफ गलवान के पहले गाने का टाइटल माृतभूमि (Maatrubhumi) है। शुक्रवार को मेकर्स ने गाने की पहली झलक शेयर की है और बताया है कि पूरा गाना कब जारी किया जाएगा। 19 सेकंड के सॉन्ग टीजर में गलवान घाटी से लेकर भारतीय झंडे की झलक दिखाई गई है। इस टीजर में सिर्फ मातृभूमि गाने की धुन सुनाई दे रही है जो फैंस को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। 

    यह भी पढ़ें- धमाका ही धमाका! 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट देख खुशी से उछल जाएंगे आप, खचाखच भरा रहेगा थिएटर

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने दी आवाज

    हिमेश रेशमिया के साथ सलमान खान ने कई शानदार गाने दिए हैं। एक बार फिर दोनों साथ काम कर रहे हैं। मातृभूमि को हिमेश रेशमिया ने ही म्यूजिक दिया है, जबकि इस गाने को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मानी धरमकोट ने आवाज दी है। इस गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। पूरा गाना 24 जनवरी 2026 को जारी होगा।

    कब रिलीज हो रही है बैटल ऑफ गलवान?

    सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं जो 2020 में हुए भारत-चीन युद्ध में शहीद हो गए थे। अब उनकी जाबांज कहानी को सलमान पर्दे पर दिखाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बैटल ऑफ गलवन' फिल्म पर भारत के रुख को दोहराया, विदेश मंत्रालय बोला-इसमें कोई भूमिका नहीं