इस OTT पर फ्री में मौजूद है Tere Naam, 23 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है सलमान की फिल्म
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) सिनेमा की कल्ट क्लासिक में गिनी जाती है। यह 23 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटी ...और पढ़ें

ओटीटी पर मौजूद है तेरे नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tere Naam on OTT: सलमान खान की कल्ट क्लासिक तेरे नाम (Tere Naam) 23 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म जब पहली बार सिनेमाघरों में आई थी, तब इसे काफी पसंद किया गया था। सलमान का लुक, फिल्म के गाने और कहानी... हर ओर छा गई थी।
इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने की थी। फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला (Bhumika Chawla) लीड रोल में थे। यह फिल्म तमिल एक्शन ड्रामा सेथु (Sethu) की हिंदी रीमेक थी।
रियल लाइफ पर बेस्ड है तेरे नाम
कहा जाता है कि तेरे नाम एक रियल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर्ड फिल्म है। जब यह रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। शानदार कमाई के साथ-साथ इसे शानदार रेटिंग भी मिली। आज भी यह फिल्म सिनेमा की कल्ट क्लासिक में गिनी जाती है। इस फिल्म को उस साल कुल 24 नॉमिनेशंस मिले थे।
बजट से दोगुना हुई थी कमाई
यही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छापे थे। कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी तेरे नाम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया था। यही नहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22 करोड़ के आसपास था।
यह भी पढ़ें- OTT पर 4 एपिसोड की Web Series ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही नंबर वन बन गया है ये शो
तेरे नाम की री-रिलीज डेट
पिछले साल जब लाइन अप में कई फिल्में री-रिलीज हो रही थीं, तब सोशल मीडिया पर सलमान खान की तेरे नाम को भी री-रिलीज करने की मांग की गई थी। अब आखिरकार फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी हो रही है। फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को री-रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
ओटीटी पर कहां मौजूद है तेरे नाम?
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। अगर आपने अभी तक मूवी को नहीं देखा है तो आप सिनेमाघरों से पहले इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर फ्री में देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी राधे (सलमान) की है जो प्यार में पागल हो जाता है। उसका गुस्सा इतना भयंकर होता है कि वह लोगों से भिड़ जाता है। एक बार उसें इन्हीं झगड़ों का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Parasakthi On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही 'पराशक्ति', कब और कहां देखें ये पॉलिटिकल फिल्म?