जब बॉलीवुड बना गैंगवार का मैदान, Rohit Shetty से पहले कई सितारों के घर चली थीं गोलियां
बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के बाहर हुई फायरिंग से ने केवल मुंबई, बल्कि पूरा देश हिल गया है। सिंघम डायरेक्टर से पहले सिनेमा से जुड़े ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी से पहले निशाने में रहे ये बॉलीवुड सेलेब्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर बीती रात को गोलीबारी हुई। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी के वक्त रोहित शेट्टी घर पर थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दरअसल, रविवार तड़के अज्ञात व्यक्तियों ने मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के आवास के बाहर चार राउंड फायरिंग कीं।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच शुरू हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी किसने की है और इसके पीछे क्या मकसद था। रोहित शेट्टी का बयान भी आना अभी बाकी है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी के घर के बाहर ऐसी वारदात हुई हो। इससे पहले कई सेलेब्स के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है। कुछ को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
रोहित शेट्टी से पहले गोलीबारी से दहशत में आए ये सितारे...
दिशा पाटनी (Disha Patani)
पिछले साल सितंबर के महीने में दिशा पाटनी और उनकी पूर्व मेजर बहन खुशबू पाटनी के होमटाउन बरेली स्थित घर पर गोलीबारी की गई थी। उनके घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की गई थी।
यह भी पढ़ें- ‘सिंघम’ डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी, इलाके में मचा हडकंप, पुलिस जांच में जुटी
कपिल शर्मा (Kapil Sharma)
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैप्स कैफे नाम का कैफे खोला था जिस पर तीन बार फायरिंग हुई। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर के महीने में कपिल के कैफे में फायरिंग हुई थी। खबर थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
सलमान खान (Salman Khan)
अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग से इंडस्ट्री दहशत में आ गई थी। उनके घर पर दो अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस वक्त अभिनेता अपने घर पर ही थे। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
खबरें और भी
राकेश रोशन (Rakesh Roshan)
गोलीबारी का शिकार ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन भी हो चुके हैं। साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' की कामयाबी के बाद माफिया ने उनसे मोटी रकम की मांग की थी। डिमांड पूरी न करने पर राकेश रोशन के ऊपर उनके ही ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि, खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई।
गुलशन कुमार (Gulshan Kumar)
कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार ने टी-सीरीज को फर्श से अर्श तक पहुंचाया था लेकिन 90 के दशक में उनकी सरेआम हत्या कर दी गई थी जिससे पूरी इंडस्ट्री दहल गई थी। कहा जाता है कि फिरौती न मिलने पर मंदिर के बाहर गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी।
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala)
साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने दिन दहाड़े उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इससे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री दहल गई थी। कहा जाता है कि सका कनेक्शन भी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था।