विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T Series के संस्थापक गुलशन कुमार के हत्यारे की मौत, 28 साल पहले हुई घटना से दहल गई थी मुंबई

Published: Fri, 09 Jan 2026 04:55 PM (IST)

टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार पर गोली चलाने वाले अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट की हरसूल जेल में हार्ट अटैक ...और पढ़ें

गुलशन कुमार के हत्यारे की हुई मौत

गुलशन कुमार के हत्यारे की हुई मौत

HighLights

  1. गुलशन कुमार के हत्यारे की हुई मौत

  2. मंदिर के बाहर सिंगर को दी थी दर्दनाक मौत

  3. 16 राउंड गोलियों से दागा था पूरा शरीर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी और 1997 में ऑडियो कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या करने वाले अब्दुल रऊफ मर्चेंट की गुरुवार सुबह हरसूल सेंट्रल जेल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

जेल अधिकारियों ने बताया कि मर्चेंट को पहले चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल के मेडिकल ऑफिसर ने उनकी जांच की और उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया। GMCH ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, शव को परिवार को सौंपने से पहले कैमरे की निगरानी में पोस्टमॉर्टम किया गया।

gulshan (1)

दो बार हुआ था फरार

मर्चेंट ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सजा को चुनौती दी थी। मुंबई में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के लगभग 24 साल बाद और ट्रायल कोर्ट के फैसले के 19 साल बाद, 1 जुलाई, 2021 को जस्टिस एस एस जाधव और एन आर बोरकर की डिवीजन बेंच ने मर्चेंट की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि उसे कोई छूट नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि जांच और ट्रायल के दौरान वह दो बार फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने खेली खून की होली, O Romeo के खतरनाक पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश को बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी और उसकी मौत के समय मामला सुनवाई के अधीन था। उन्होंने यह भी बताया कि, एक साल पहले, वह 28 दिन की पैरोल पर घर आया था, और जल्द ही वह बेहतर मेडिकल सुविधा में अपना इलाज करवाने के लिए पैरोल लेने की योजना बना रहा था। जेल अधिकारियों ने बताया कि मर्चेंट ने जेल परिसर के अंदर चक्कर आने की शिकायत की थी। एक जेल अधिकारी ने कहा, 'जेल में मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने उसकी जांच की और तुरंत उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया'।

abdul

कैस हुआ था गुलशन कुमार का मर्डर?

12 अगस्त 1997 की सुबह मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे जैसे ही दर्शन के लिए अपनी कार से उतरे, पहले से ही वहां मौजूद शूटरों ने उन पर 16 राउंड फायरिंग कर दी। गुलशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और हत्या करने वाले आरोपी बाइक से फरार हो गए।

क्यों की गई थी कैसेट किंग की हत्या

गुलशन कुमार की इस निर्मम हत्या से पूरी मुंबई दहल गई थी, कहा जाता है कि गुलशन कुमार से रंगदारी की मांग की गई थी जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया था। हत्या की सुपारी अब्दुल मर्जेंट और उसके साथियों को दी गई थी। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

90 के दशक में अंडरवर्ल्ड खौफ और दबाव काफी बढ़ गया था और फिल्म इंडस्ट्री से इससे अछूती नहीं थी। उस दौर में अंडरवर्ल्ड खुलेआम बिजनेसमैन और आर्टिस्ट्स की जान से खेलता था। गुलशन की इस दर्दनाक मौत से पूरा देश सदमे में था। गुलशन कुमार को कैसेट किंग के नाम से जाना जाता है क्योंकि उनके गाने और भजन की लोग कैसेट जमा करके रखते थे।

यह भी पढ़ें- 'ऐसा नहीं है कि बच्चे अनाथ...' Mahhi Vij ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बच्चे गोद लेने पर किया था सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।