Parasakthi On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही 'पराशक्ति', कब और कहां देखें ये पॉलिटिकल फिल्म?
Parasakthi OTT Release Date: शिवकार्तिकेयन की तेलुगु फिल्म पराशक्ति अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

शिवकार्तिकेयन स्टारर पराशक्ति ओटीटी पर हो रही रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉलिटिकल ड्रामा पराशक्ति अगर आपने सिनेमाघरों में मिस कर दी है तो अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। बड़े पर्दे से हटते ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, वो भी एक महीने के अंदर-अदर।
पराशक्ति सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 10 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर आई और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, फिल्म ने ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया था। अब बड़े पर्दे से उतरकर यह किस ओटीटी पर आ रही है, इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है।
कब ओटीटी पर आएगी पराशक्ति?
शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला से सजी फिल्म पराशक्ति ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि यह फरवरी के शुरुआती महीने में ही रिलीज होंगी। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी पराशक्ति अब ऑनलाइन 7 फरवरी 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
1959 में सेट पराशक्ति की कहानी कट्टरपंथी के खिलाफ आवाज उठाना है। फिल्म की कहानी चेझियान (शिवकार्तिकेयन) और चिन्नदुरई (अथर्व) के इर्द-गिर्द घूमती है जो हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के विरोध में हैं और इस दौरान उन्हें सरकारी नीतियों और सामाजिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Mana Shankara Varaprasad Garu Collection: 70 साल के एक्टर की फिल्म ने छुड़ाए 'राजा साब' के छक्के, किया धांसू कलेक्शन
पराशक्ति हिट है या फ्लॉप?
शिवकार्तिकेयन की फिल्म पराशक्ति को लेकर उम्मीद तो काफी थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हो पाई थी। कथित तौर पर 140 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 84 करोड़ रुपये के पार ही कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।