Parasakthi X Review: Sivakarthikeyan की मूवी पर आ गया दर्शकों का फैसला, लिखा- इससे अच्छा तो दोबारा 'धुरंधर'
शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'परसक्ति', 10 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई। सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित एक पीरियड ड्रामा है। यह 1960 के दशक के मद्रास में हिंदी व ...और पढ़ें

कैसे है फिल्म परसक्ति (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'परसक्ति' पोंगल से पहले शनिवार, 10 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित इस पीरियड ड्रामा में रवि मोहन और श्रीलीला भी हैं।
तमिल भाषा की ये हिस्टोरिकल पॉलिटिकल ड्रामा 1960 के दशक के मद्रास पर आधारित है और हिंदी विरोधी आंदोलनों के दौरान तमिलनाडु के सामाजिक-राजनीतिक माहौल की पड़ताल करता है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कुलप्पुल्ली लीला, प्रकाश बेलावाडी, देव रामनाथ, पृथ्वी राजन और गुरु सोमसुंदरम भी इसका हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- विजय की Jana Nayagan विवाद के बीच वायरल हुआ 'स्पिरिट' डायरेक्टर का बयान, CBFC के कंट्रोल को लेकर दी थी नसीहत
फिल्म को थिएटर्स में देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने फिल्म के दूसरे भाग को धीमा बताया और निराशा व्यक्त की, जबकि अन्य ने इसके संगीत की प्रशंसा की।
एक दर्शक ने लिखा मुझसे सहन नहीं हो रहा। उन्होंने लिखा, "निर्देशक सुधा कोंगारा का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, लेकिन कमजोर लेखन इसे निराशाजनक बना देता है। ओवर द टॉप प्रिजेंटेशन, चीख-पुकार और तनाव का माहौल दर्शकों को इरिटेट कर सकता है। निर्देशन में खामियां हैं। देखने की सलाह नहीं दे सकती।"
Rating: ⭐️½#Parasakthi is UNBEARABLE. Director @Sudha_Kongara attempt is visible but the lacklustre writing makes it a disappointing affair. Constant over-the-top presentation, howling & build up leaves the audience irritated. The execution if flawed. NOT RECOMMENDED. 👎 pic.twitter.com/d0WEEodDbS
— vidhya (@vidhya_ofcl) January 10, 2026
दूसरे ने लिखा- इसे 5 में से 1.5 की रेटिंग दूंगी। पहला हाफ ठीक है दूसरा जबरदस्ती खींचा गया है।
Parasakthi Rating: 1.5/5.. 1st half ok.. 2nd half, drag, சொதப்பல்.! 😔
— Vaishnavi (@Vaishtamil) January 10, 2026
(Neutral Review from premier show audience) #ParasakthiDisaster #parasakthireview pic.twitter.com/1qJFOixlPt
तीसरी ने लिखा- फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार दूंगी। बोरिंग मूवी इससे अच्छा धुरंधर ही देख लेती दोबारा।"

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Controversy के बीच थिएटर में आने को तैयार Vijay की ये एक्शन थ्रिलर, मेकर्स ने किया ऐलान
एक अन्य ने लिखा, “ईमानदारी से बनाई गई एक उबाऊ ऐतिहासिक फिल्म, जिसकी कहानी लंबी और उबाऊ है, जो आपके धैर्य की परीक्षा लेती है! फिल्म शुरुआत में प्रामाणिक ऐतिहासिक परिवेश से ध्यान खींचती है। हालांकि, धीमी कहानी और नीरस प्रेम प्रसंग फर्स्ट हाफ पर हावी रहते हैं। अंतराल के बाद, फिल्म फालतू में खिंचती चली जाती है।”