Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kennedy OTT Release: दुनियाभर में डंका बजाने के बाद भारत में रिलीज होगी 'केनेडी', कब और कहां देखें Anurag Kashyap की थ्रिलर?

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 11:39 AM (IST)

    Kennedy OTT Release: अनुराग कश्यप की 'केनेडी' को आखिरकार भारत में रिलीज डेट मिल गई है। जिसमें सनी लियोनी और राहुल भट्ट ने लीड रोल निभाया है। आइए जानते ...और पढ़ें

    भारत में रिलीज होने जा रही केनेडी

    भारत में रिलीज होने जा रही केनेडी

    HighLights

    1. भारत में रिलीज होने जा रही केनेडी

    2. कब और कहां देख सकेंगे नियो-नोयर थ्रिलर 

    3. ओटीटी पर स्ट्रीम होगी अनुराग कश्यप की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कल्ट क्लासिक बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप लंबे समय से अपनी फिल्म केनेडी के भारत में रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 2023 में बनी और कान्स समेत कई इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा बनीं।

    हालांकि भारत में ये रिलीज नहीं हो पा रही थी लेकिन अब अनुराग कश्यप की फिल्में पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है कि यह फिल्म अब देश में देखने के लिए अवेलेबल होगी। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगें अनुराग कश्यप की नियो नोयर थ्रिलर।

    Cannes में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

    केनेडी का वर्ल्ड प्रीमियर 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में हुआ था। फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसमें लंबा स्टैंडिंग ओवेशन भी शामिल था, और इसके बाद इसे कई जाने-माने इंटरनेशनल इवेंट्स जैसे सिडनी फिल्म फेस्टिवल, बुचियोन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, न्यूचैटल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल, US में फैंटास्टिक फेस्ट, जियो MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल और कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।

    flipperachi (5)

    यह भी पढ़ें- 'प्रोपेगेंडा डायलॉग,' रणवीर सिंह की Dhurandhar पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, डायरेक्टर पर भी साधा निशाना

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी उदय शेट्टी पर आधारित है, जो एक ऐसा पूर्व पुलिस ऑफिसर है जिसे नींद नहीं आती और जिसे मरा हुआ मान लिया गया है, लेकिन वह केनेडी के नाम से काम करता है। मुंबई में रहते हुए, वह एक भ्रष्ट पुलिस सिस्टम में किराए के एजेंट के तौर पर शहर की क्रिमिनल दुनिया में काम करता है और अपराधबोध और नैतिक दुविधाओं से जूझता है। सनी लियोन द्वारा निभाए गए रहस्यमयी चार्ली से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में एक मोड़ आता है, जो भ्रष्टाचार, मुक्ति और अंदरूनी संघर्ष से भरी कहानी की नींव रखता है।

    खबरें और भी

    Kennedy

    अनुराग कश्यप ने जाहिर की खुशी

    अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की और लिखा, 'आखिरकार हमारी मेहनत, बेचैनी और बीच की सभी भावनाओं से बनी फिल्म 'केनेडी' दुनिया घूमने के बाद Zee5 पर घर आ रही है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं यह फिल्म बना पाने के लिए आभारी हूं, मेरी टीम, मेरे प्रोड्यूसर्स, मेरे स्टूडियो और आखिर में - जब जब जो जो होना है तब तब सो सो होता है'।

    दुनिया भर में टूर करने और इन फेस्टिवल्स में क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद, फिल्म का इंडियन स्क्रीन पर न होना इसकी रिलीज का इंतज़ार बढ़ा रहा था। डायरेक्ट-टू-OTT तरीका उन लोगों के लिए एक समाधान के तौर पर देखा जा रहा है जो देश में फिल्म देखने का मौका मिलने का इंतजार कर रहे थे।

    Kennedy (1)

    इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

    अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड नियो-नोयर थ्रिलर 'केनेडी' 20 फरवरी, 2026 को ZEE5 पर भारत में रिलीज होने वाली है। इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में लंबे सफर और घरेलू रिलीज में देरी के बाद यह फिल्म आ रही है। इस फिल्म में राहुल भट्ट- उदय शेट्टी और सनी लियोन- चार्ली के रोल में हैं। सर्टिफिकेशन मिलने के बावजूद यह फिल्म कभी भारतीय सिनेमाघरों में नहीं पहुंची, इसलिए भारत में इस प्रोजेक्ट को देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए इसका डिजिटल प्रीमियर काफी एक्साइटिंग है।

    फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में मोहित टकलकर, अभिलाष थापलियाल, मेघा बर्मन और कवि आमिर अजीज का स्पेशल अपीयरेंस शामिल है।

    यह भी पढ़ें- क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही Anurag Kashyap की कैनेडी? Cannes में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन