Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर 4 एपिसोड की Web Series ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही नंबर वन बन गया है ये शो

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 03:58 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक लेटेस्ट वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसने स्ट्रीम होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है। इस सीरीज ने इमरान हाशमी की तस्करी: द ...और पढ़ें

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 24 घंटे में ही ओटीटी पर सीरीज का कब्जा

    2. ओटीटी पर नंबर पर ट्रेंड कर रही सीरीज

    3. सीरीज में दमदार है एक-एक सीन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब की कामयाबी के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई वेब सीरीज ने दस्तक दी है। इस सीरीज ने रिलीज के दो दिन बाद ही ओटीटी पर इमरान हाशमी के शो को पछाड़ दिया है। 

    यह मोस्ट एंटीसिपेटेड वेब सीरीज में से एक था और अब आते ही इसने दर्शकों का दिल चुरा लिया है। टॉप रेटेड वेब सीरीज में शुमार शो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि यह रिलीज के 24 घंटे में ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगी है।

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज

    यह वेब सीरीज 29 जनवरी 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई। सीरीज का ये चौथा सीजन है। इसके पिछले सीजंस ओटीटी पर सुपरहिट हुए थे। अब चार एपिसोड्स के साथ चौथा सीजन आ गया है और इसने ओटीटी पर कब्जा कर लिया है।

    नंबर वन पर है ये सीरीज

    यह वेब सीरीज ब्रिजर्टन सीजन 4 (Bridgerton Season 4) है। इस सीरीज के चार एपिसोड्स ओटीटी पर रिलीज हो गए हैं। यह दो पार्ट में जारी किया गया है। पहला पार्ट बीते गुरुवार को आया और दूसरा पार्ट 26 फरवरी 2026 को रिलीज होगा। दूसरे पार्ट में बाकी बचे 4 एपिसोड्स रिलीज किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    bridgerton 4

    ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 1 के चार एपिसोड्स का रनटाइम एक घंटे से ज्यादा का है। फिर भी यह आपको सीट्स से उठने नहीं देगा। यह इस वक्त नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। पहले पार्ट की रिलीज के बाद अब दर्शकों में दूसरे पार्ट को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

    यह भी पढ़ें- Bridgerton Season 4 Part 1: इंतजार खत्म! ब्रिजर्टन सीजन 4 के पहले चार एपिसोड्स भारत में इस टाइम पर होंगे रिलीज

    क्या है सीरीज की कहानी?

    ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की लव स्टोरी पर बेस्ड है। अय्याशी छोड़ बेनेडिक्ट प्यार में पड़ जाता है और उसे बॉल डांस में आई एक मास्क्ड गर्ल पर फिदा हो जाता है और फिर वह उसे ढूंढता है। 

    यह भी पढ़ें- Bridgerton Season 4 Review: दर्शकों को पसंद आई बेनेडिक्ट और सोफी की केमिस्ट्री, ट्विस्ट के साथ पार्ट 1 का अंत?