Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bridgerton Season 4 Review: दर्शकों को पसंद आई बेनेडिक्ट और सोफी की केमिस्ट्री, ट्विस्ट के साथ पार्ट 1 का अंत?

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 09:38 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स पर बहुप्रतीक्षित 'ब्रिजर्टन' का चौथा सीजन स्ट्रीम हो गया है। यह सीजन ब्रिजर्टन परिवार के तीसरे भाई बेनेडिक्ट और सोफी बेक की रोमांटिक यात्रा ...और पढ़ें

    ब्रिजर्टन सीजन 4 में नजर आएंगे बेनेडिक्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    ब्रिजर्टन सीजन 4 में नजर आएंगे बेनेडिक्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की मचअवेटेड सीरीज में से एक ब्रिजर्टन (Bridgerton season 4,) का चौथा सीजन आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। शो के पिछले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए सभी लोग चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    इस सीजन में, सारा ध्यान ब्रिजर्टन परिवार के तीसरे भाई, बेनेडिक्ट (ल्यूक थॉम्पसन) पर केंद्रित हो गया है, क्योंकि वह सोफी बेक (येरिन हा) के साथ एक नई रोमांटिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। कई लोग जो इसे देख चुके हैं उन्होंने एक्स पर रिव्यू शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड की 'महाभारत' देखी क्या? जब विदेशी धरती पर गूंजा भगवद गीता का उपदेश; 'फ्लॉप' फिल्म ने रचा था इतिहास!

    एक यूजर ने लिखा, “मैं सीजन 4 का दूसरा एपिसोड देख रहा हूं, और यह अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड है जो मैंने ब्रिजर्टन से देखा है। हे भगवान हम इतने शानदार तरीके से वापस पहले कभी नहीं आए।” एक अन्य यूजर ने कहा, “सीजन 4 का तीसरा एपिसोड शायद ब्रिजर्टन का अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड है।”

    एक अन्य X यूजर ने लिखा, “#Bridgerton सीजन 4 पार्ट 1 ने कहानी और शैली के मामले में सीरीज को नया लेवल दिया। 'एन ऑफर फ्रॉम अ जेंटलमैन' का जादू नेटफ्लिक्स पर बखूबी उतरता है, जहां बेनेडिक्ट और सोफी मुख्य भूमिका में हैं। उनकी कहानी को साइड प्लाट की वजह से कुर्बान नहीं किया गया है। वे ही मुख्य आकर्षण हैं।”

    एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन, आप कितने रोमांटिक हैं। डांस लेसन वाला सीन, हे भगवान ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला एपिसोड पहले और तीसरे सीजन के सभी एपिसोड से कहीं बेहतर है। बेनेडिक्ट के दीवानों, हम सब बहुत खुश हैं!

    यह भी पढ़ें- 5 सेकंड के सीन पर 9 करोड़ का खर्च... 27 साल पहले आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस

    खबरें और भी