हॉलीवुड की 'महाभारत' देखी क्या? जब विदेशी धरती पर गूंजा भगवद गीता का उपदेश; 'फ्लॉप' फिल्म ने रचा था इतिहास!
सिनेमा में फिल्में बनाने का उद्देशय फिल्ममेकर्स के लिए दर्शकों के दिलों को जीतना और साथ में पैसा कमाना होता है। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो भ ...और पढ़ें

हॉलीवुड की वो फिल्म जिसमें दिखी 'महाभारत' की झलक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों, वेबसीरीज और शोज से भरा पड़ा है। भले ही आज जेन जी और जेन अल्फा की बात होती हो लेकिन सिनेमा की रूह को जिंदा करने के लिए आजकल फिर पौराणिक कथाओं का सहारा फिल्ममेकर्स ले रहे हैं। एक दौर था जब महाभारत और रामायण जैसे ग्रंथों पर फिल्में और शोज बनते हैं।
आज आधुनिक युग में बदलाव की लहर ऐसी चली कि सिनेमा को ऑक्सीजन देने का काम इन्हीं ग्रंथों पर आधारित फिल्में कर रही हैं, पर सोचिए अगर कुरुक्षेत्र का मैदान 'गोल्फ कोर्स' बन जाए और भगवान कृष्ण एक 'कैडी' यानि गोल्फ सहायक के रूप में सामने आएं, तो कैसा होगा।
सुनने में आपको लगेगा कि भला ऐसा भी कभी हुआ है, या कोई ऐसी भी फिल्म आई है, तो इसका जवाब है हां और हैरानी की बात ये है कि इस पर बनी फिल्म हिंदी सिनेमा में नहीं बल्कि सात समंदर पार विदेशी धरती पर रिलीज हुई। क्या है हॉलीवुड की 'महाभारत' का पूरा सच, जानने के लिए पढ़िए ये पूरी खबर...
हॉलीवुड में बनी 'महाभारत'?
भारत की संस्कृति-सभ्यता पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी है। यही वजह है कि हमारे ग्रंथों और धर्मों को फॉलो करने वालों की लिस्ट में हॉलीवुड का भी नाम शामिल है, तभी तो कुरूक्षेत्र के मैदान को गोल्फ कोर्स के मैदान में तब्दील किया गया, जहां योद्धा के हाथ गांडीव नहीं बल्कि गोल्फ स्टिक थी और उसका सारथी रथ नहीं बल्कि उसका बैग उठाकर चल रहा था।
खबरें और भी
सुनने में तो एक आम फिल्म सी लग रही है लेकिन असल में इसकी प्रेरण 'श्रीमद्भगवद्गीता' से ली गई। साल 2000 में हॉलीवुड में एक फिल्म आई जिसका नाम था The Legend of Bagger Vance। इस फिल्म को बनाने के पीछे का उद्देश्य यूं तो आम सा था लेकिन असल में फिल्म की कहानी कहीं और सो नहीं बल्कि 'महाभारत' से इंस्पायर्ड थी और फिल्म उस दौर में कल्ट क्लासिक बनी थी।
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी है उस 'अर्जुन' के ऊपर आधारित थी, जो असल में अपने मन की एकाग्रता खो चुका है और फिर उसके जीवन में एक 'कृष्ण' की एंट्री होती है जो उसकी खोई हुई शक्तियों और उसके आत्मविश्वास को याद दिलाता है। विल स्मिथ और मैट डैमन की फिल्म The Legend of Bagger Vance की इसी पर आधारित थी।
यह भी पढ़ें- 85 साल के एक्टर का 32 साल की एक्ट्रेस से हुआ पैचअप? 83 की उम्र में बने हैं चौथी बार पिता

फिल्म का बैकग्राउंड 1916 के सवाना यानि जॉर्जिया की पृष्ठभूमि पर आधारित था। यहीं पर रन्नुल्फ जूनह (Rannulph Junuh) का किरदार निभाने वाले मैट डैमन एक समय के बेहतरीन गोल्फर हुआ करते थे, लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के सदमे ने उसे अंदर से तोड़ दिया। वो नशे का आदि हो गया और गोल्फ के सारे गुड़ों को भूल गया।
इसी बीच उसकी जिंदगी में बग्गर वेंस (Bagger Vance) यानि विल स्मिथ की एंट्री होती है। बग्गर वेंस का एक ही उद्देश्य होता है कि कैसे भी करके जूनह की खोई हुई एकाग्रता को वापस लाना और उसे जीवन का असली मतलब समझाना। इसके बाद बग्गर वेंस उसे गोल्फ की बारीकियों को समझाते हैं और उसकी खोई हुई चेतना और एकाग्रता को वापस लाते हैं।
'महाभारत' के दृश्यों की कहानी, किरदारों की जुबानीं!
फिल्म में एक सीन है जहां विल स्मिथ का किरदार मैट डैमन के किरदार जूनह को अपनी आंखें बंद करने को कहता है और फिर पूरे मैदान और ब्रह्मांड को एक साथ महसूस करने के लिए बोलता है। असल में ये दृश्य महाभारत में गीता के उसी अध्याय की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने दिव्य विराट रूप के दर्शन कराए थे।
साल 2000 में आई इस फिल्म के किरदारों के नामों के पीछे भी एक बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो फिल्म के लीड स्टार्स के किरदारों का नाम सुनेंगे तो समझ पाएंगे कि असल में इनका अर्थ महाभारत के श्रीकृष्ण और अर्जुन से जुड़ा है।
- विल स्मिथ के किरदार का नाम 'बग्गर वेंस' था, जो असल में 'भगवान' शब्द से इंस्पायर्ड बताया गया।
- मैट डैमन ने रन्नुल्फ जूनह का किरदार निभाया जिसमें 'जूनह' का मतलब असल में 'अर्जुन' से इंस्पायर्ड बताया गया।
- फिल्म में महाभारत के 18 दिनों के भीषण युद्ध को गोल्फ के खेल के 18 होल्स के जरिए दर्शाया गया।
- यह फिल्म स्टीवन प्रेसफील्ड की 1995 में आई किताब 'The Legend of Bagger Vance: A Novel of Golf and the Game of Life' पर आधारित थी, जो कि काफी हद तक महाभारत से प्रेरित थी।
कम कमाई के साथ फिल्म की हुई खूब वाहवाही
भले ही हॉलीवुड के दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कोई ज्यादा झंडे ना गाढ़े हों लेकिन फिल्म की कमाई से ज्यादा फिल्म की चर्चा कहानी को लेकर हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 335 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
विल स्मिथ और मैट डैमन के अलावा फिल्म में चार्लीज़ थेरॉन (Charlize Theron) ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि ये फिल्म इतिहास के उन पन्नों में दर्ज है, जिसने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न किया हो, लेकिन हॉलीवुड की धरती से वेदों का ज्ञान कैमरे की लेंस से पूरी दुनिया के कोने-कोने में पहुंचा, जिसकी चर्चा आज भी खूब होती है और इसीलिए The Legend of Bagger Vance क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।