Farzi 2 OTT Release: ओटीटी पर फिर चलेगा नोटों का फर्जीवाड़ा, सीजन 2 की रिलीज डेट पर आया अपडेट?
Farzi 2 OTT Release: अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी 2 की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस सीरीज के नए सीजन की रिलीज ...और पढ़ें

ओटीटी पर कब आएगी फर्जी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
फर्जी का सीजन 2 कब होगा ओटीटी पर रिलीज
शाहिद कपूर की वेब सीरीज का सबको इंतजार
इस महीने ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है फर्जी 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर किसी वेब सीरीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो वह अभिनेता शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज फर्जी 2 है। साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फर्जी 2 का पहला सीजन स्ट्रीम किया गया था, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
अब फर्जी सीजन 2 की रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानकर सिनेप्रेमियों की चेहरे खिल जाएंंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहिद की फर्जी 2 को कब ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
कब आएगी फर्जी 2
वेब सीरीज फर्जी 2 मोस्ट अवेटेड सीरीज में शुमार है। बीते साल इस सीरीज की शूटिंग भी शुरू गई थी और खबर ये आई थी की साल के अंत तक इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया। हालांकि, अभी कुछ हिस्सों की शूटिंग बाकी है। पिछले 3 साल से सिनेप्रेमी फर्जी के नए सीजन के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिरकार इस सीरीज को कब रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT Release: 'फुलेरा' में फिर होगा चुनावी दंगल, सीजन 5 की रिलीज डेट पर आया अपडेट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फर्जी 2 की बाकी बची शूटिंग को मार्च 2026 में शुरु किया जा सकता है और फिर इसका फाइनल पोस्ट प्रोडक्शन खत्म होगा। इस आधार पर अनुमान लगाया जाए तो फर्जी का सीजन इस साल 2026 के अंत तक अक्टूबर महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
-1769600242777.jpg)
हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इस खबर को मद्देनजर रखते हुए कि अब फैंस को फर्जी 2 को लेकर ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि फर्जी का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा और इसने ओटीटी पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया था। सीरीज के कई डायलॉग्स ऐसे रहे थे, जो फैंस को फेवरेट बन गए थे।
खबरें और भी
फर्जी 2 की कास्ट
फर्जी सीजन वन में अभिनेता शाहिद कपूर, राशि खन्ना, विजय सेतुपति और केके मेनन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। जबकि अन्य किरदारों में भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। उम्मीद है कि अमोल पालेकर को छोड़कर फर्जी 2 में बाकी सभी किरदार वापसी करते दिखाई देंगे।