Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टल गई सलमान खान की Battle of Galwan की रिलीज डेट! डायरेक्टर का जवाब करेगा हैरान

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:54 PM (IST)

    Battle of Galwan Release Date: मौजूदा समय में सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट में बदलाव की चर्चा तेज है। इस मामले को ले ...और पढ़ें

    बैटल ऑफ गलवान फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बैटल ऑफ गलवान फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. क्या बदल गई बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट

    2. इस दिन रिलीज होनी है सलमान खान की फिल्म

    3. निर्देशक अपूर्व लखिया ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की इस साल बहुचर्चित फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम शामिल होगा। सलमान के जन्मदिन के मौके पर मूवी का पहला टीजर सामने आने के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई थी कि ईद पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    लेकिन अब ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। इस मामले को लेकर फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। 

    क्या बदल गई बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट

    बैटल ऑफ गलवान को 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। लेकिन अब ऐसी खबरें चल रही हैं कि सलमान खान की अपकमिंग मूवी की रिलीज डेट चेंज कर दी गई है और इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस मामले को लेकर हाल ही में अपूर्व लखिया ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा है- इस बारे में मुझे कोई जानकारी क्यों नहीं है कि हमारी फिल्म के साथ इस तरह का कोई परिवर्तन हुआ है। 

    battle of galwan

    यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले थे प्रशांत तमांग, मौत से कुछ दिन पहले शेयर की थीं तस्वीरें

    अपूर्व के इस बयान से ये साफ होता है कि फिलहाल आधिकारिक तौर पर बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट नहीं बदल गई है। लेकिन ये जानकारी भी सामने आई थी कि अभी बैटल ऑफ गलवान की तैयारी आखिरी फेस में चल रही हैं और रिलीज से पहले ये मूवी अभी रक्षा मंत्रालय को भी दिखाई जानी है। सलमान खान अपनी इस मूवी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। 

    SALMANKHAN (5)

    इसके अलावा ऐसी भी सुर्खियां तेज हैं कि बैटल ऑफ गलवान को हो सकता है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर पेश किया जाता है। लेकिन सलमान के अजीज दोस्त आमिर खान और सनी देओल की लाहौर 1947 के साथ इसका क्लैश होना लगभग नामुमकिन है। 

    खबरें और भी

    क्या है बैटल ऑफ गलवान की कहानी

    हालांकि, बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट बदलेगी या नहीं इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मालूम हो कि बैटल ऑफ गलवान साल 2020 में गलवानी घाटी में भारतीय और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। इस मूवी में सलमान खान मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- ईद पर थिएटर्स में नहीं होगा Salman Khan का दीदार, बैटल ऑफ गलवान की रिलीज पर लगा ग्रहण?