Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फौजी के बाद 'सुपरहीरो' बनेंगे Salman Khan, हॉलीवुड के इस कैरेक्टर से इंस्पायर होगा किरदार?

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:56 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार सलमान खान का नाम इन दिनों एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसकी लिए उनकी बातचीत दो मशहूर निर्देशकों संग चल रही है। खबर है कि इस मू ...और पढ़ें

    सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स (AI)

    सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स (AI)

    HighLights

    1. सलमान खान की नई फिल्म की चर्चा तेज

    2. पर्दे पर सुपरहीरो बन सकते हैं भाईजान

    3. इन फिल्ममेकर्स संग चल रही है बातचीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के भाईजान यानी सलमान खान आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सलमान सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि वह मूवी बैटल ऑफ गलवान नहीं, बल्कि उसके बाद आने वाली फिल्म है। 

    खबर है कि बैटल ऑफ गलवान में फौजी बनने के बाद सलमान खान आपको पर्दे पर सुपरहीरो की भूमिका में नजर सकते हैं, जिसके लिए उनकी बातचीत इंडस्ट्री के दो बड़े फिल्ममेकर्स की जोड़ी संग चल रही है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं। 

    सलमान की अपकमिंग मूवी कौन

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसके डायरेक्शन की कमान द फैमिली मैन और फर्जी जैसी धांसू वेब सीरीज बनाने वाले फिल्ममेकर राज एंड डीके की जोड़ी संभाल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन महीनों से इस मूवी को लेकर सलमान और राज एंड डीके के बीच बातचीत चल रही है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की फैमिली का करीबी बना 'बैटल ऑफ गलवान' का हिस्सा, भाईजान का है बेस्ट फ्रेंड

    salmankhan (8)

    मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। एक ऐसा सुपरहीरो जो, रिटायर्ड हो चुका है, लेकिन फिर उसकी जिंदगी में और दुनिया ऐसी तबाही मचाती है, जिसको बचाने के लिए वह अपने पुराने अवतार में वापस आ जाता है। जैसा कि आपने हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ की आइकॉनिक सुपरहीरो मूवी हैनकॉक में देखा होगा।

    खबरें और भी

    salmankhan (6)

    माना जा रहा है कि सलमान खान की ये अनटाइटल सुपरहीरो फिल्म इसी इंग्लिश मूवी से प्रेरित हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि सलमान इसी स्क्रिप्ट पर अभी विचार विमर्श कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार सलमान खान सुपरहीरो बनते हुए नजर आएंगे। 

    बैटल ऑफ गलवान अगली फिल्म

    बतौर अभिनेता सलमान खान के लिए पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही हैं। बैटल ऑफ गलवान से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। बता दें कि 17 अप्रैल 2026 को उनकी ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसकी सफलता से कहीं न कहीं सलमान के एक्टिंग करियर के तार जुड़े हुए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Tere Naam Collection: बॉक्स ऑफिस के राजा बने 'राधे भैया', 23 साल बाद बदल दिए कमाई के समीकरण