Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tere Naam Collection: बॉक्स ऑफिस के राजा बने 'राधे भैया', 23 साल बाद बदल दिए कमाई के समीकरण

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 02:41 PM (IST)

    Tere Naam Re-Releas Collection: सलमान खान की फिल्म तेरे नाम फिर से सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म ने री-रिलीज में अच्छा कारोबार किया है। तीसरे दिन फ ...और पढ़ें

    तेरे नाम का री-रिलीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    तेरे नाम का री-रिलीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे नाम वो कल्ट मूवी है जिसने ऑडियंस को क्रेजी कर दिया था। थिएटर्स में राधे भैया के लिए नेक्स्ट लेवल का क्रेज देखने को मिला था और यह जादू 23 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ है।

    तेरे नाम को 23 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। थिएटर्स भले ही दो दशक पहले की तरह खचाखच न भरे हों, लेकिन कम स्क्रीनिंग मिलने के बावजूद ऑडियंस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

    भारत-वेस्टइंडीज मैच का तेरे नाम पर असर नहीं

    आलम यह है कि सलमान खान स्टारर तेरे नाम का पहला वीकेंड अच्छे नोट के साथ गुजरा। फिल्म ने पहले दो दिनों की तुलना में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म की कमाई भारत बनाम वेस्टइंडीज के टी20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद घटी नहीं थी।

    Tere Naam movie

    तेरे नाम का पहला वीकेंड कलेक्शन

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई तेरे नाम ने संडे यानी तीसरे दिन 27 लाख रुपये के साथ पहला वीकेंड क्लोज किया है। वहीं, शनिवार को फिल्म का कारोबार 25 लाख रुपये था।

    खबरें और भी

    सलमान की फिल्म ने 23 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। कुल मिलाकर अभी तक तेरे नाम का कारोबार 75 लाख रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Tere Naam में 'राधे भैया' बनने वाला था Salman Khan का जिगरी यार, क्यों सुपरस्टार ने ठुकरा दी थी कल्ट मूवी?

    तेरे नाम की कहानी

    तेरे नाम की कहानी राधे भैया की है जो मनमौजी और गुस्सैल मिजाज का है। एक रोज उसे अपनी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की निर्जरा से प्यार हो जाता है। उसका प्यार पूरा नहीं हो पाता है, क्योंकि एक फाइट के चलते उसे अमनेशिया हो जाता है।

    Tere Naam Movie Collection

    तेरे नाम की कहानी असली है या नहीं?

    फिल्म की कहानी डायरेक्टर बाला के एक दोस्त की रियल लाइफ स्टोरी है। बाला ने ही ओरिजिनल फिल्म सेथु बनाई थी जिसकी रीमेक तेरे नाम है। तेरे नाम में सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर सतीश कौशिक ने किया था।

    यह भी पढ़ें- 23 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई Tere Naam, 2 दिन में ही सलमान की फिल्म के कलेक्शन ने मचाई तबाही