Tere Naam में 'राधे भैया' बनने वाला था Salman Khan का जिगरी यार, क्यों सुपरस्टार ने ठुकरा दी थी कल्ट मूवी?
फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) दो दशक बाद सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई है। इसमें सलमान खान ने राधे भैया का किरदार निभाया था, लेकिन वह पहली पसंद नहीं थे। ...और पढ़ें

फिर सिनेमाघरों में आई तेरे नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे नाम (Tere Naam) दो दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में सलमान खान ने राधे भैया की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ रुलाया भी था। मगर क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म पहले उनके जिगरी यार को ऑफर की गई थी।
जब सलमान खान (Salman Khan) के जिगरी यार ने फिल्म ठुकराई तो एक और एक्टर को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा था। दो सितारों के फिल्म से इनकार के बाद आखिर में सल्लू मियां को अप्रोच किया गया और वह झट से मान गए। फिर जो उन्होंने बड़े पर्दे पर कमाल किया, उसका असर दो दशक बाद भी देखने को मिलता है।
सलमान का जिगरी यार था पहली पसंद?
तेरे नाम के लिए जो स्टार पहली पसंद था, वो सलमान खान के जिगरी यार रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि संजू बाबा उर्फ संजय दत्त (Sanjay Dutt) हैं। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी तेरे नाम मूवी के लिए पहले संजय को अप्रोच किया गया था।
इस स्टार को भी किया गया था अप्रोच
कहा जाता है कि संजय दत्त ही तेरे नाम के लिए पहली पसंद थे लेकिन किसी कारण उन्होंने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया था। वहीं, संजय के बाद इस रोल के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) से बातचीत हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी। जब दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्म ठुकराई, तब सलमान ने फिल्म को करने के लिए हामी भरी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की एक्शन थ्रिलर में Salman Khan की हुई एंट्री, कभी डायरेक्टर को 'तेरे नाम' से किया था बाहर
फिर सिनेमाघरों में आई तेरे नाम
तेरे नाम सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्म साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ-साथ क्रिटिक्स-दर्शकों के प्यार ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक बना दिया। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में भूमिका चावला नजर आई थीं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।