अनुराग कश्यप की एक्शन थ्रिलर में Salman Khan की हुई एंट्री, कभी डायरेक्टर को 'तेरे नाम' से किया था बाहर
ऐसी चर्चा हो रही है कि सलमान खान (Salman Khan) निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ एक एक्शन थ्रिलर मूवी करने जा रहे हैं। यह खबरें उस वक्त आई हैं, जब अनुराग क ...और पढ़ें

अनुराग कश्यप के साथ मूवी करेंगे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
तेरे नाम को डायरेक्टर करने वाले थे अनुराग कश्यप
अनुराग के भाई ने सलमान खान को बुलाया था गुंडा
दो दशक के बाद अनुराग-सलमान करेंगे साथ काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के खाते में अब एक और फिल्म शामिल हो गई है, वो भी किसी और की नहीं, बल्कि अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ। करीब 22 साल बाद सलमान, अनुराग के साथ हाथ मिला रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अनुराग की कॉप थ्रिलर में दिखाई देंगे।
सलमान खान और अनुराग कश्यप, साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम में साथ काम करने वाले थे, लेकिन बीच में ही डायरेक्टर ने फिल्म छोड़ दी थी। तब से दोनों के बीच अनबन की बात सामने आई थी। कई इंटरव्यू में तो अनुराग ने यह भी कहा था कि सलमान ने ही उन्हें तेरे नाम से बाहर करवाया था।
सलमान खान और अनुराग कश्यप की फिल्म
खैर, दो दशक के बाद खबर आ रही है कि सलमान खान और अनुराग कश्यप साथ में मूवी करने वाले हैं। रेडिट यूजर के मुताबिक, सलमान और अनुराग के बीच सुलह का काम बॉबी देओल (Bobby Deol) ने किया है जो डायरेक्टर के साथ बंदर (Bandar Movie) में काम कर चुके हैं।
एक्शन से भरपूर होगी सलमान खान की फिल्म
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनुराग कश्यप और सलमान खान की यह फिल्म फुल इंटेंस कॉप ड्रामा होगी जिसमें एक्शन की जरा भी कमी नहीं होगी। हालांकि, अभी तक एक्टर या फिर डायरेक्टर की तरफ से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Salman Khan की बैटल ऑफ गलवान में हुई इस मेगास्टार की एंट्री, देखने को मिलेंगे कई अन्स सरप्राइज
क्यों अनुराग कश्यप हुए थे तेरे नाम से बाहर?
बता दें कि कुछ समय पहले अनुराग कश्यप ने रिवील किया था कि सलमान खान की वजह से उन्हें तेरे नाम से बाहर किया गया था। दरअसल, अनुराग ही तेरे नाम को डायरेक्ट करने वाले थे। उनका कहना था कि उन्होंने सलमान से चेस्ट हेयर बढ़ाने के लिए कहा था। इसके बाद डायरेक्टर को फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
पिछले कुछ समय से अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप सलमान खान को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने अभिनेता को गुंडा भी बुला दिया था। अभिनव के साथ एक्टर दंबग में काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- टूट गया सालों का सपना! Battle Of Galwan में नजर नहीं आएंगे Amitabh Bachchan