Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई Tere Naam, 2 दिन में ही सलमान की फिल्म के कलेक्शन ने मचाई तबाही

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 05:04 PM (IST)

    Tere Naam Re Release Box Office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    तेरे नाम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    तेरे नाम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam Re Release) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने दो दिनों में ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है।

    तेरे नाम सलमान खान की कल्ट मूवी है। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को री-रिलीज करने की डिमांड काफी समय से हो रही थी। आखिरकार 27 फरवरी 2026 को इसे 23 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर उतारा गया।

    द केरल स्टोरी 2 को दी टक्कर!

    द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड से टक्कर लेते हुए तेरे नाम सिनेमाघरों में आई और इसने आते ही धमाकेदार कलेक्शन कर लिया। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। 

    तेरे नाम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पिंकविला के मुताबिक, तेरे नाम ने पहले दिन री-रिलीज में करीब 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म की कमाई इतनी ही रही। यानी कि दो दिन के अंदर तेरे नाम ने री-रिलीज में 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    शुक्रवार और रविवार को कमाई का ये नंबर देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है। हालांकि, भारत का टी20 वर्ल्ड कप मैच कहीं तेरे नाम के आंकड़े बिगाड़ न दे। खैर, तेरे नाम ने 90s के ऑडियंस को क्रेजी कर दिया है।

    खबरें और भी

    Tere Naam

    टॉक्सिक-धुरंधर 2 से पहले हट जाएगी तेरे नाम

    बताया जा रहा है कि तेरे नाम रणवीर सिंह की धुरंधर और टॉक्सिक की रिलीज तक ही सिनेमाघरों में रहेगी। दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज होंगी।

    यह भी पढ़ें- Tere Naam में 'राधे भैया' बनने वाला था Salman Khan का जिगरी यार, क्यों सुपरस्टार ने ठुकरा दी थी कल्ट मूवी?

    क्या तोड़ेगी 23 साल पुराना रिकॉर्ड?

    तेरे नाम में सलमान खान के अपोजिट भूमिका चावला ने अहम भूमिका निभाई थी। 23 साल पहले तेरे नाम ने दुनियाभर में 22.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि भारत में फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रुपये के ऊपर था। अब देखते हैं कि री-रिलीज में यह पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- 23 साल बाद सिनेमाघरों में वापस लौटे 'राधे भैया', Tere Naam की री-रिलीज पर थिएटर में क्रेजी हुए फैंस