विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

36 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में भटक रहा है इस हीरोइन का बेटा, अब जाकर Sunny Deol ने दी है मंजिल

Published: Thu, 18 Sep 2025 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2025 10:15 AM (IST)

हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक में कई एक्ट्रेसेस ऐसी थीं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म की। ...और पढ़ें

36 साल की उम्र में मिलेगा बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक/ फोटो- Instagram
36 साल की उम्र में मिलेगा बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. लगातार काम की तलाश में है ये स्टार किड
  2. मां ने धर्मेंद्र से लेकर अक्षय संग तक किया काम
  3. बॉलीवुड में सिर्फ कंगना रनौत का मिला था साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक की कई हीरोइंस ऐसी हैं, जिनके बच्चों ने इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की काफी कोशिश की। हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल हो या फिर नूतन का बेटा मोहनीश बहल, कई स्टार किड्स के बच्चों के तो फिल्मों में घुसने का रास्ता आसानी से मिल गया, लेकिन कुछ को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

इन्हीं में से एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में 80 और 90 के दशक में फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। हालांकि, उनके बेटे को स्टारकिड्स होने के बाद भी बॉलीवुड में भटकते रहे। कौन सी फेमस एक्ट्रेस के बेटे को बॉलीवुड में मिली थी सिर्फ एक फिल्म चलिए बताते हैं।

सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी हैं ये एक्ट्रेस

जिस एक्ट्रेस के बेटे के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह सलमान खान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं और सलीम खान के साथ फिल्म 'जुनून' में काम कर चुकी हैं। अब तक तो आप समझ गए होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है, अगर नहीं, तो बता दें कि हम 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'साहिब-बीवी और गैंगस्टर-3' जैसी फिल्मों में नजर आईं नफीसा अली की बात कर रहे हैं। जिनके बेटे का नाम अजीत सोढ़ी है।

यह भी पढ़ें- 4th स्टेज के कैंसर से पीड़ित है Dharmendra की ये हीरोइन, बच्चों ने मां से पूछ लिया था ऐसा सवाल

कैंसर की बीमारी की वजह से नफीसा अली भले ही अब कुछ समय से फिल्मों से दूर हो, लेकिन उन्होंने 80 के दशक में खूब नाम कमाया है। साल 1979 में फिल्म 'जुनून' से कदम रखने वाले नफीसा के बेटे अजीत की उम्र 36 साल की है। हालांकि, अजीत सोढ़ी का नाम शायद ही आपने सुना हो। अजीत ने सेकंड यूनिट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिलहाल हिंदी में एक ही फिल्म की है, जोकि कंगना रनौत की मणिकर्णिका है। इसके अलावा उनका कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।

सनी देओल की इस फिल्म से खत्म होगा 36 साल का संघर्ष?

नफीसा अली के बेटे अजीत सोढ़ी लाइमलाइट से भी खुद को दूर रखते हैं। उनके हैंडसम बेटे जो अब तक बॉलीवुड में अपनी राह बनाने के लिए भटक रहे थे, उन्हें बॉर्डर के डायरेक्टर ने अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है। इ-टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, अजीत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर-2' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

इस मूवी में वह 19 साल के ऑफिसर का किरदार अदा करेंगे। बॉर्डर 2 में अजीत सोढ़ी को वरुण धवन, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें- Lucky Ali की कोरोना से मौत की उड़ी अफवाह तो नफीसा अली ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने दी सेहत की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।