विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4th स्टेज के कैंसर से पीड़ित है Dharmendra की ये हीरोइन, बच्चों ने मां से पूछ लिया था ऐसा सवाल

Published: Tue, 16 Sep 2025 04:06 PM (IST)

Nafisa Ali news सलमान खान की करीबी और धर्मेंद्र के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस नफीसा अली चौथे स्टेज के ...और पढ़ें

नफीसा अली को हुआ 4th स्टेज का कैंसर/ फोटो- Instagram
नफीसा अली को हुआ 4th स्टेज का कैंसर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली
  2. सलमान खान की फैमिली के हैं काफी करीब
  3. धर्मेंद्र के साथ भी इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1979 में फिल्म जुनून से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं नफीसा अली सोढ़ी को साल 2018 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें पैरिटोनियल कैंसर है। अब हाल ही में सलमान खान की करीबी एक्ट्रेस ने दोबारा अपनी हेल्थ को लेकर एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने बताया कि उनका कैंसर अब उस स्टेज पर आ गया है, जहां उनकी सर्जरी अब पॉसिबल नहीं है। एक्ट्रेस ने ये भी भावुक पोस्ट शेयर करते हुए ये भी बताया कि जब उनके कैंसर के बारे में बच्चों को पता चला था, तो उन्होंने उनसे क्या सवाल पूछा था।

आप चले जाओगे तो हम किसकी तरफ देखेंगे

नफीसा अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट शेयर की हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने अपने PET स्कैन के बारे में बताते हुए बच्चों के सवाल के बारे में बताया। लाइफ इन अ मेट्रो में धर्मेंद्र के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने लिखा,

यह भी पढ़ें- Nafisa Ali Sodhi: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली सोढ़ी, सर्जरी से पहले शेयर की यह फोटो

"एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, जब आप चले जाओगे तो हम किसकी तारीफ देखेंगे? मैंने उन्हें कहा एक-दूसरे की देख-रेख करना। ये मेरा सबसे बड़ा तोहफा है, जब भाई-बहन एक दूसरे के साथ प्यार और यादें शेयर करते हैं, एक-दूसरे की रक्षा करते हैं और याद रखना तुम दोनों की बॉन्डिंग हर उस चीज से बड़ी है, जो लाइफ तुम्हें दिखाती है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए नफीसा अली ने लिखा, "मेरे सफर में एक नया चैप्टर जुड़ गया है। कल मेरा पेट स्कैन हुआ था, फिर से मेरी कीमोथेरेपी शुरू हो रही है, क्योंकि सर्जरी नहीं हो सकती। यकीन करो मुझे अपनी जिंदगी से बेहद प्यार है"।

कल से शुरू होगा नफीसा अली का ट्रीटमेंट

नफीसा अली एक और पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी कीमोथेरेपी कल से शुरू होगी। इससे पहले सीनियर आर्टिस्ट नफीसा अली ने पीटीआई से खास बातचीत में 2019 में बताया था कि वह मेडिकली कैंसर फ्री हो चुकी हैं और इंडस्ट्री में सीनियर एक्टर के तौर पर वापसी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वह सलमान खान की किसी फिल्म में दादी या फिर कोई एल्डर किरदार निभाना चाहती हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान के परिवार से नफीसा अली के संबंध काफी अच्छे हैं। नफीसा अली ने सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ मूवी जुनून में काम किया था। इस दौरान नफीसा अली सलमान खान को स्विमिंग भी सिखाया करती थीं।

यह भी पढ़ें- Lucky Ali की कोरोना से मौत की उड़ी अफवाह तो नफीसा अली ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने दी सेहत की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।