Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    95th Academy Awards: ऑस्कर के लिए 'RRR' और 'छेल्लो शो' हुईं शॉर्टलिस्ट, पाकिस्तानी फिल्म को भी मिली एंट्री

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 07:52 AM (IST)

    95th Academy Awards भारत के लिए गर्व की बात है कि छेलो शो (द लास्ट फिल्म शो) को अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। साथ ही ...और पढ़ें

    95th Academy Awards: SS rajamaouli RRR and Chello Show shortlisted for Oscars
    95th Academy Awards: SS rajamaouli RRR and Chello Show shortlisted for Oscars

    नई दिल्ली, जेएनएन।95th Academy Awards: सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 95 वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों के नामों की घोषणा की है। 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की घोषणा की गई है, जिसमें डॉक्यूमेंट्री और इंटरनेशनल फीचर, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, ओरिजनल स्कोर शामिल हैं।

    ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई 'छेलो शो' और RRR

    अच्छी खबर यह है कि, 'छेलो शो (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी, इसे 'अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी में शामिल कर लिया है। इस बीच, 'आरआरआर' ने 'नातू नातु' के लिए संगीत (मूल गीत) कैटेगरी में अपने लिए जगह बनाई है। 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी की अन्य फिल्मों में 'अर्जेंटीना 1985', 'द क्विट गर्ल', 'द ब्लू काफ्तान' और अन्य शामिल हैं। मजे की बात यह है कि यह पहली बार है जब पाकिस्तान की किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस श्रेणी में 'जॉयलैंड' पाकिस्तान की एंट्री है।

    इस पाकिस्तानी फिल्म की भी एंट्री

    जहां तक 'आरआरआर' के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी की बात है तो 81 ट्यून्स में से 15 गानों को चुना गया है। अन्य गानों में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का 'नथिंग इज लॉस्ट', 'ब्लैंक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का 'लिफ्ट मी अप', 'टॉप गन: मेवरिक' का 'होल्ड माई हैंड' और 'आरआरआर' से 'नातू नातु' शामिल हैं। ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। 95वां ऑस्कर 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा।

    इसके साथ ही कार्तिकी गोंसाल्विस की 'द एलिफेंट विस्पर्स' को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए सिलेक्ट किया गया है। इस फिल्म में एक कपल को अनाथ हाथी रघु से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है। ऑस्कर्स लिस्ट में इसका नाम होने के साथ ही फिल्म की पूरी टीम काफी एक्साइटेड है। इसके अलावा शौनक सेन की फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स का नाम बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए चुना गया है।

    खबरें और भी

    कांतारा भी रेस में शामिल

    बता दें कि आरआरआर के प्रमोशन के लिए फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली पिछले 3 महीनों ने वहीं डटें हुए हैं। ऐसे में फिल्म का विज्यूल ग्राफिक्स को बेस्ट कैटेगरी में जगह नहीं मिलने से निश्चित ही वो निराश होंगे। तो वहीं खबर है कि एसएस राजामौली की आरआरआर के बाद, ऋषभ शेट्टी की पीरियड एक्शन थ्रिलर कांतारा को 2023 अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजा गया है। एक नए एंटरव्यू में, होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदुर ने उसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं। 

    ये भी पढ़ें

    Kantara Oscar 2023 Nominations: आरआरआर के बाद अब कांतारा ने खेला ऑस्कर 2023 के लिए दांव, भरा नॉमिनेशन

    OTT Crime Documentary Series: दहलाने वाले अपराधों पर बनी हैं ये क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज, जानें- कहां देखें?