Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री? कभी Salman Khan से भी था बड़ा सुपरस्टार

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 04:02 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। अब एक और अभिनेता के फिल्म में शामिल होन ...और पढ़ें

    सलमान खान की सिकंदर में हुई इस हीरो की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलमान खान की सिकंदर में हुई इस हीरो की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ईद पर रिलीज होगी एक्शन मूवी सिकंदर
    2. सिकंदर में सलमान खान हैं लीड हीरो
    3. साजिद नाडियावाला कर रहें सिकंदर का निर्माण

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 की एंटीसिपेटेड मूवीज में सिकंदर (Sikandar) टॉप पर है। सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जिसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई नामी सितारे नजर आएंगे। अब इस लिस्ट में एक और हीरो का नाम शुमार हो गया है।

    सलमान खान की सिकंदर में एक बॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने के कयास लग रहे हैं। यह अफवाहें एक हालिया तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जब हीरो ने सल्लू मियां के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह अभिनेता पहले भी सलमान के साथ काम कर चुका है।

    ये एक्टर सिकंदर का बनेगा हिस्सा

    यह हीरो कोई और नहीं बल्कि राहुल रॉय (Rahul Roy) हैं। आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल को लेकर चर्चा हो रही है कि वह शायद सिकंदर मूवी में सलमान के साथ नजर आ सकते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सलमान सिकंदर के लुक में नजर आ रहे हैं।

    तस्वीर के चलते फैंस के मन में उठे सवाल

    फोटो में सलमान खान ब्लैक टीशर्ट और शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, राहुल रॉय ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं। दोनों एक साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा "लव यू भाई।" इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या राहुल की सिकंदर में एंट्री हुई है। एक ने कहा, "क्या सिकंदर में राहुल हैं?" कई और फैंस भी राहुल के सिकंदर में काम करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही Sikandar का धमाका, Salman Khan स्टारर फिल्म के टीजर ने 24 घंटे के अंदर रच दिया इतिहास

    View this post on Instagram

    A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

    इस फिल्म में दोनों आ चुके हैं नजर

    सलमान खान के साथ राहुल रॉय पहले भी काम कर चुके हैं। साल 1996 की रिलीज फिल्म मजधार में दोनों नजर आए थे। इसमें मनीषा कोइराला भी लीड रोल में थीं। आपको शायद ही पता हो कि राहुल के बुरे वक्त में सलमान ने उनकी मदद की थी। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में एक्टर ने खुलासा किया था कि सलमान ने बुरे समय में उनके कर्ज चुकाए थे।

    यह भी पढ़ें- Sikandar ही नहीं, Salman Khan इन अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे तूफान, एक है ब्लॉकस्टर मूवी का सीक्वल