Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कपड़े उतारने के लिए कहा, मांगी न्यूड फोटोज', फिल्ममेकर Ranjith पर एक आदमी ने लगाया गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 11:15 AM (IST)

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों चर्चा में है। कई दिग्गज निर्माता-निर्देशक और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग रहा है। कुछ दिन पहले बंगाली एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    फिल्ममेकर रंजीत पर शख्स ने लगाया गंभीर आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फिल्ममेकर रंजीत पर शख्स ने लगाया गंभीर आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शख्स का दावा- होटल में बुलाकर रंजीत ने किया अब्यूज
    2. फिल्म मांगने की तलाश में रंजीत के पास आया था शख्स
    3. बंगाली अभिनेत्री ने भी रंजीत पर लगाया था गंभीर आरोप

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा कमेटी रिपोर्ट (Hema Committee Report) के आने के बाद एक बार फिर मीटू मूवमेंट गरमा गया है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के काले सच ने हर किसी को दंग कर दिया है। कई अभिनेत्रियों ने मलयालम सिनेमा के नामी सितारों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच एक आदमी ने फिल्ममेकर रंजीत (Ranjith) पर सेक्सुअल अब्यूज का आरोप लगाया है।

    रंजीत के खिलाफ कुछ दिन पहले ही बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मिश्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब कोझिकोड के रहने वाले एक आदमी ने रंजीत पर सेक्सुअल अब्यूज का आरोप लगाया है। आदमी का कहना है कि साल 2012 में एक फाइव स्टार होटल में रंजीत ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

    रंजीत पर गंभीर आरोप

    एशियानेट न्यूज को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाने वाले शख्स ने अपने साथ हुई आपबीती बयां की है। शख्स ने बताया कि कोझिकोड में ममूटी स्टारर फिल्म बावुत्तियुडे नामथिल की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात रंजीत से हुई थी। वह सेट पर शूटिंग देखने के लिए गया था और उसे रंजीत से मिलने का मौका मिला। उसने एक्टिंग में अपनी दिलचस्पी जाहिर की और यह देख रंजीत ने एक टिश्यू पेपर पर अपना फोन नंबर लिखकर उसे दिया।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे अपने बेडरूम में बुलाया', Sreelekha Mitra ने Ranjith पर लगाया गंभीर आरोप, फिल्ममेकर ने किया खारिज

    रात को होटल में बुलाया

    रंजीत ने शख्स से कहा कि वह उन्हें कॉल करने की बजाय टेक्स्ट मैसेज करे। शख्स ने दावा किया कि जब उसने फिल्ममेकर को मैसेज किया तो उन्होंने शख्स को बेंगलुरु आने के लिए कहा। शख्स दो दिन बाद बेंगलुरु के ताज होटल पहुंचा। वह होटल 10 बजे पहुंचा था। रिसेप्शनिस्ट ने उसे रंजीत से मिलवाने से इनकार कर दिया, क्योंकि होटल का विजिटर ऑर्स खत्म हो गया था। रंजीत से बात करने के बाद शख्स पीछे के दरवाजे से उनके रूम में पहुंचा।

    खबरें और भी

    रंजीत ने शख्स से की कपड़े उतारने की डिमांड?

    शिकायत करने वाले शख्स का दावा है कि जैसे ही वह रंजीत के कमरे में पहुंचा, फिल्ममेकर शराब पी रहे थे। उन्हें शख्स को शराब ऑफर की और पहले उसने मना किया और फिर रंजीत के साथ शराब पी। शख्स ने आरोप लगाया है कि पीने के बाद रंजीत ने उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा। रंजीत ने शख्स से कहा कि वह देखना चाहते हैं कि वह बिना कपड़ों के कैसे लगते हैं। यही नहीं, रंजीत ने उससे आंखों में काजल लगाने के लिए भी कहा।

    रंजीत ने शख्स की ली न्यूड फोटोज

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शख्स ने रंजीत पर उसकी न्यूड फोटोज लेने का भी आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि फिल्ममेकर ने उसकी न्यूड फोटोज लीं और कहा कि वह इसे अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाना चाहता है जो पेशे से एक्ट्रेस है और उसी होटल में ठहरी है। इस घटना के बाद रंजीत उसे इग्नोर करने लगा। उसका कहना है कि मीटू मूवमेंट और हेमा कमेटी रिपोर्ट ने उसे बोलने की हिम्मत दी।

    यह भी पढ़ें- Who Is Siddique: कौन हैं अभिनेता सिद्दीकी, जिन पर लगे दुष्कर्म के आरोप? जीतेंद्र संग कर चुके काम