विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who Is Siddique: कौन हैं अभिनेता सिद्दीकी, जिन पर लगे दुष्कर्म के आरोप? जीतेंद्र संग कर चुके काम

Published: Mon, 26 Aug 2024 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2024 02:08 PM (IST)

मलयालम एक्ट्रेस के बयान के बाद सीनियर एक्टर सिद्दीकी (Siddique) चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद केरल पुलिस ...और पढ़ें

सिद्दीकी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टग्राम
सिद्दीकी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टग्राम

HighLights

  1. एक्ट्रेस रेवती संपत ने सिद्दीकी को बताया था क्रिमिनल
  2. आरोप के बाद सिद्दीकी ने AMMA से दिया इस्तीफा
  3. हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं अभिनेता सिद्दीकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हेमा कमेटी की रिपोर्ट बाहर आते ही कई दिग्गज कलाकारों और अभिनेताओं की लाइफ में बवाल मच गया है। इनमे से एक सिद्दीकी भी हैं। उन पर भी एक अभिनेत्री गंभीर आरोप लगाये।

हालांकि, इन आरोपों के बाद सिद्दीकी ने एएमएमए के सचिव पद से इस्तीफा देने के साथ अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस शिकायत की, जिसके बाद तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सिद्दीकी मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वह पिछले चार दशक से सिनेमा में काम कर रहे हैं।

इन फिल्मों में किया काम

61 साल के सिद्दीकी ने छोटे-मोटे रोल के साथ 80 के दशक में करियर शुरू किया था। लगभग चार दशकों से सक्रिय सिद्दीकी ने 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। सालों तक मेहनत करने के बाद 'इन हरिहर नगर' मूवी ने उनकी किस्मत के ताले खोल दिए थे। सिद्दीकी ने 'पवम पवम राजकुमारन', 'नंबर 20 मद्रास मेल', 'गॉडफादर', 'सुंदरी कक्का', 'गंधारी', 'जनम', 'एकलव्यन', 'कौशलम', 'लेलम', 'सुपरमैन', 'क्राइम फाइल', 'उस्ताद', 'सत्यमेव जयते', 'भवन', 'बिग ब्रदर', 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

यह भी पढ़ें- 'सिंहासन खाली करो', जन्माष्टमी पर Kangana Ranaut ने रिलीज किया Emergency का पहला गाना

हिंदी मूवी में भी किया है काम

मलयालम फिल्मों के अलावा सिद्दीकी ने हिंदी मूवीज में भी काम किया है। उन्होंने मलयालम फिल्म न्यू दिल्ली (New Delhi) की हिंदी रीमेक में भी काम किया है। इस फिल्म में जीतेंद्र लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा तमिल और तेलुगु मूवीज में भी धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने बड़ा दोस्त (2006) और नंदनम (2002) फिल्मों का निर्माण किया है। 

Sidhique movies

सिद्दीकी को नंदी अवॉर्ड्स और केरस स्टेट फिल्म अवॉर्ड समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने बेस्ट एक्टर, सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट विलेन श्रेणियों में अवॉर्ड जीते। 

2 महीने पहले खोया बेटा

एक्टिंग से पहले सिद्दीकी केरल राज्य विद्युत बोर्ड डिवीजन में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में काम करते थे। फिल्मी दुनिया में कई साल बिता चुके सिद्दीकी पिछले कुछ वक्त से एएमएमए के महासचिव थे। उनके दो बेटे थे। :छोटे बेटे शाहीन सिद्दीकी अभिनेता हैं, जबकि बड़े बेटे रशीन का इसी साल जून में निधन हो गया था। रशीन रेस्पिरेट्री डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें- 8 साल की हुई शाहिद-मीरा की बेटी मिशा, नई तस्वीरों पर दिल हारे फैंस, Ananya Pandey की विश ने खींचा ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।