यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
8 साल की हुई शाहिद-मीरा की बेटी मिशा, नई तस्वीरों पर दिल हारे फैंस, Ananya Pandey की विश ने खींचा ध्यान
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। शादी के 9 साल बाद भी इनका एक दूसरे के लिए प्यार बरकरार है। वहीं ...और पढ़ें

HighLights
- 2015 में शाहिद ने मीरा से की थी शादी
- आज है शाहिद की बेटी का जन्मदिन
- मीरा ने दिखाई मिशा की ग्रोनअप तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है। मीरा, शाहिद की तरह फिल्म लाइन में नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। इस कपल के दो क्यूट बच्चे- मिशा और जैन हैं, जिसमें से आज मिशा का जन्मदिन है।
8 साल की हुई शाहिद कपूर की बेटी
मीरा राजपूत ने अपनी बेटी को बर्थडे विश करने के साथ ही उसकी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। शाहिद और मीरा की बेटी आज 8 साल की हो गई है। ऐसे में मीरा ने मिशा को एक स्वीट मैसेज के साथ विश किया है और साथ ही उसकी ग्रोनअप तस्वीरें भी शेयर की हैं। मिशा को कई लोगों ने विश किया है, लेकिन इसमें नजर उस एक व्यक्ति के कमेंट पर पड़ी, जिसका कभी ईशान खट्टर के साथ नाम जोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor के हाथ लगी एक्शन फिल्म, फिर Kaminey के डायरेक्टर संग जमेगी जोड़ी
मीरा ने मिशा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें प्यार करते हुए बिताउंगी। मेरी बेटी को आठवां जन्मदिन मुबारक हो। तुम्हारे लिए सनशाइन, स्पार्कल्स और वह सब कुछ विश करती हूं, जो तुम्हारे लिए बेस्ट है। हमेशा हंसती रहो।'
View this post on Instagram
मिशा को मिली अनन्या की विश
इस पोस्ट पर कई लोगों ने विश किया है, जिसमें अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी शामिल हैं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मिश्की।'
.jpg)
खबरें और भी
बता दें कि कभी अनन्या का नाम शाहिद के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। इनके लिंकअप की चर्चा थी, लेकिन दोनों में से किसी ने इस पर हामी नहीं भरी थी। अनन्या और ईशान ने साथ में 'खाली पीली' में काम किया है।