Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shahid Kapoor की 'कमीने' को पूरे हुए 15 साल, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिखाई फिल्म की झलकियां

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 05:44 PM (IST)

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड के नामी एक्टर हैं। कबीर सिंह के बाद इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। हालांकि इ ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'कमीने' मूवी को पूरे हुए 15 साल
    2. शाहिद ने किया था डबल रोल
    3. प्रियंका चोपड़ा थीं फिल्म की एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। गुड लुक्स के लिए वह हमेशा चर्चित थे, लेकिन काम को लेकर एक लंबे समय के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलना शुरू हुई। शाहिद ने आज से एक दशक से भी ज्यादा समय से पहले 'कमीने' फिल्म की थी। इस मूवी को 15 साल पूरे हो चुके हैं। 

    'कमीने' के 15 साल पूरे

    'कमीने' शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वो फिल्म थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल किया था। इस फिल्म में शाहिद का एक कैरेक्टर ऐसा था, जो हकलाता था। वह स से शुरू होने वाले हर शब्द को फ में बोलता था। आज फिल्म के 15 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में एक्टर ने मूवी की कुछ झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है 

    शाहिद ने दिखाई झलकियां

    शाहिद कपूर ने उनके रोल से जुड़ी क्लिप्स को वीडियो में शेयर किया है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में एक रोल में वह राउडी अंदाज में थे और दूसरा उनका वह रोल था, जो सीधा और सरल स्वभाव का इंसान है। शाहिद के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस मूवी में काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    फैंस ने कही ये बात

    कमीने के 15 साल पूरे होने पर फैंस की मानो यादें ताजा हो गईं। एक ने कमेंट किया, 'ये वो मूवी है, जिसमें आपको अपनी एक्टिंग की प्रतिभा को निखारने का मौका मिला।' वहीं, एक ने लिखा, 'ये शाहिद की बेस्ट मूवीज में से एक है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, '15 साल बाद भी इस फिल्म को देखना पसंद है।' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71 करोड़ तक का कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फिर नजर आएगी शाहिद और कृति की जोड़ी, एक्ट्रेस ने 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी