Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tara Sutaria से ब्रेकअप के बाद Aadar Jain को मिला नया प्यार? करीना की दिवाली पार्टी में गर्लफ्रेंड संग आए नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 08:45 AM (IST)

    Aadar Jain New Girlfriend तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) का चार साल पुराना रिश्ता इसी साल के शुरुआत में खत्म हो गया था। हाल ही म ...और पढ़ें

    आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड (Photo Instagram)
    आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Aadar Jain New Girlfriend: करीना कपूर खान के कजिन भाई आदर जैन (Aadar Jain) का नाम काफी समय तक एक्ट्रेस  तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग जुड़ा था। दोनों ने करीब 3 से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं इस साल के शुरुआत में इस कपल के ब्रेकअप की खबरों सामने आने लगी।

    इतना ही नही हाल ही में तारा ने खुद खुलासा भी किया था कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। वहीं अब तारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर आदर जैन ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया- डेटिंग की खबरों पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन

    गर्लफ्रेंड को लेकर बहन करीना के घर पहुंचे आदर  

    दो दिन पहले यानी 11 नवंबर को करीना कपूर खान ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमे पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। इस दौरान आदर जैन भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले पार्टी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर तस्वीरे वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि ये आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड है।

    गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आए आदर

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं। आदर जैन और उनकी मिस्ट्री गर्ल हाथों में हाथ डालकर करीना के घर की जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आदर ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मिस्ट्री गर्ल एक शिमरी सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों ने पैपराजी के सामने खूब पोज भी दिए। हालांकि,  अभी तक आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये लड़की कौन है इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    साल 2018 में पहली बार मिले थे तारा और आदर

    आदर जैन और तारा सुतारिया की बात करे तो दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। यह कपल अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिला था, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर समय एक साथ बिताने लगे थे।

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria Pic: गोल्डन आउटफिट में तारा सुतारिया ने बिखेरा जलवा, डीप नेक ड्रेस पहन लगाई आग

    करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह दोनों अलग हो गए। आदर जैन की बात करें तो उन्होंने साल 2017 की फिल्म कैदी बैंड से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह साल 2021 की फिल्म हैलो चार्ली में नजर आए थे जो पर्दे पर फ्लॉप हुई थी।