Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tara Sutaria Pic: गोल्डन आउटफिट में तारा सुतारिया ने बिखेरा जलवा, डीप नेक ड्रेस पहन लगाई आग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 10:22 PM (IST)

    Tara Sutaria Latest Look Photos तारा सुतारिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक की क ...और पढ़ें

    तारा सुतारिया का लेटेस्ट लुक (Photo Credit: Instagram)
    तारा सुतारिया का लेटेस्ट लुक (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tara Sutaria Latest Look Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज बी टाउन का एक जाना माना नाम बन गई हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'अपूर्वा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टिंग के साथ-साथ तारा फैशन को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

    अब हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने 'अपूर्वा' के लिए की कड़ी मेहनत, बताया- मिट्टी और राख में लिपटीं, नहीं किया हफ्तेभर स्नान

    तारा सुतारिया ने गिराई बिजलियां

    तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तारा ने गोल्डन कलर का हैवी आउटफिट पहना हुआ है। इस आउटफिट के साथ वह अपना गॉर्जियस लुक फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

    इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड लिप शेड और ग्लॉसी मेकअप किया है। इसके साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े इयररिंग्स, माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में बन बनाया है। बता दें कि तारा सुतारिया का यह लुक जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है।

    खबरें और भी

    फैंस ने की तारा के लुक की तारीफ

    जैसे ही तारा सुतारिया ने अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा 'आप गॉर्जियस लग रही हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं'। इसके साथ कई अन्य लोगों ने भी उनकी तरफ की।

    इस फिल्म में आएंगी नजर

    तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म 'अपूर्वा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।

    यह भी पढ़ें: Apurva Trailer: रोमांच से भरपूर सर्वाइवल थ्रिलर 'अपूर्वा' का ट्रेलर रिलीज, Tara Sutaria की एक्टिंग जीतेगी दिल