Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadar Jain ने किया गर्लफ्रेंड Alekha Advani को खास अंदाज में बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:08 PM (IST)

    Alekha Advani Birthday कुछ समय पहले ही आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजानिक किया था। अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करत ...और पढ़ें

    आदर जैन ने खास अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश (Photo Credit: Instagram)
    आदर जैन ने खास अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alekha Advani Birthday: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। करीना कपूर की दिवाली पार्टी में आदर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। अब उन्होंने अलेखा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कई प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर की है।

    अलेखा के बर्थडे पर आदर ने लुटाया प्यार

    आदर जैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अलेखा आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते उनकी कई तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अलेखा सजी हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह आदर जैन के साथ पार्टी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इस दौरान अलेखा बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे बेबी'।

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria से ब्रेकअप के बाद Aadar Jain को मिला नया प्यार? करीना की दिवाली पार्टी में गर्लफ्रेंड संग आए नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

    आदर ने अलेखा संग रिश्ते को किया था ऑफिशियल

    आदर जैन (Aadar Jain) ने 13 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया था। फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी'।

    तारा की दोस्त हैं अलेखा

    बता दें कि आदर जैन की गर्लफ्रेंड अलेखा एक्ट्रेस तारा सुतारिया की दोस्त रह चुकी है। ऐसे में जब लोगों को यह पता चला तो उन्होंने उन्हें ट्रोल कर दिया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'रिश्ते में कभी तीसरे को नहीं लाना चाहिए'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अलेखा इसी मौके की तलाश में थीं'। तीसरे ने लिखा, 'इससे अच्छी तारा ही थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया- डेटिंग की खबरों पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन