Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी इन 4 कारणों से है सबसे अलग और खास, इंद्र देव भी दे रहे हैं आशीर्वाद

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:45 PM (GMT+05:30)

    आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। क्यों मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी अन्य वेडिंग्स से बिल्कुल अलग है, पढ़ें डिटेल्स: ...और पढ़ें

    आमिर खान-गौरी की शादी के बारे में जाने 4 खास बातें/ फोटो- Instagram

    आमिर खान-गौरी की शादी के बारे में जाने 4 खास बातें/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 जुलाई का दिन आमिर खान (Aamir Khan)की जिंदगी में बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कल वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद बिजनेसवुमन गौरी के साथ आमिर की यह तीसरी शादी है।

    आमिर खान ने गेस्ट से लेकर अपनी वेडिंग में रखे गए मेन्यू तक कई डिटेल्स शेयर की थी। हालांकि, अभी भी उनकी और गौरी की शादी के बारे में कुछ ऐसी खास बातें हैं, जो परफेक्शनिस्ट के चाहने वालों को अभी तक शायद न पता हो। क्यों बाकी शादियों से अलग है गौरी और आमिर की शादी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    100 से 120 मेहमान आमिर-गौरी की शादी में होंगे शामिल

    ये जानकारी तो हमने आपको पहले ही दे दी थी कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने जो अपनी गेस्ट लिस्ट तैयार की है, उसमें उन्होंने तकरीबन 100 से ज्यादा लोगों का नाम शामिल किया है। पहले ये खबर थी कि अभिनेता की शादी में आशुतोष ग्वारिकर-राजकुमार संतोषी जैसे निर्देशक नजर आ सकते हैं, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने अपनी शादी में इंडस्ट्री में से किसी को नहीं बुलाया है। उनकी शादी में विदेशी गेस्ट भी शामिल होंगे।

    _ - 2026-07-03T223346.824

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होंगे इतने सितारे, खाने के मेन्यू की डिटेल भी आई सामने

    आमिर-गौरी के खास ने तैयार किया है शादी का मेन्यू

    पहले यह जानकारी सामने आई थी कि आमिर खान और गौरी की शै में सबकुछ उनकी पसंद का है, जो फूड उन्होंने मिलकर डिसाइड किया है, वह गेस्ट को परोसा जाएगा। हालांकि, शादी के फूड से लेकर अन्य चीजों का मेन्यू गौरी और आमिर खान ने नहीं, बल्कि उनके बच्चों ने मिलकर डिसाइड किया है।

    खबरें और भी

    लंच से पहले खत्म होगा पूरा प्रोग्राम

    आमिर खान ने पहले ही ये बता दिया था कि वह बॉलीवुड के कई सितारों की तरह शो शा वाली शादी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर्स ने यह मिलकर डिसाइड किया है कि वह लंच के पहले ही अपने शादी के सारे प्रोग्राम्स सिंपल तरीके से खत्म कर देंगे।

    aamir khan gauri

    शादी में नहीं होगा कोई धूम-धड़ाका

    आमिर खान भले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया लाइमलाइट में रहते हों, लेकिन उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट काफी प्राइवेट पर्सन हैं और कैमरा से दूर रहना ही पसंद करती हैं। गौरी और आमिर की वेडिंग में बॉलीवुड की बड़ी शादियों की तरह कोई धूम-धड़ाका नहीं होगा। वह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी वेडिंग को फैमिली की मौजूदगी में रजिस्टर करेंगे।

    आसमान से इंद्र देव का मिलेगा आशीर्वाद

    ऐसा अक्सर आपने अपने आसपास लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अगर शादी के दौरान बारिश हो जाए, तो वह शुभ माना जाता है। आमिर खान तो शादी ही ऐसे वक्त में कर रहे हैं, जब मुंबई का मौसम सुहाना हैं, क्योंकि वहां बारिश का टाइम है। ऐसे में इस नए सफर की शुरुआत करने जा रहे कपल को भगवान इंद्र देव का भी आसमान से आशीर्वाद मिलने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की 'घरेलू शादी', खास दिन को यादगार बनाएंगे जिगरी यार; एक्टर ने दी सारी डिटेल्स