क्या Aamir Khan से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने कुबूल किया इस्लाम? जश्न के माहौल में क्यों उठ रही ऐसी बातें
आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट से की शादी। शादी के बाद गौरी के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ...और पढ़ें
-1783259635176_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली। ये एक रजिस्टर्ड मैरिज है और इस दौरान आमिर के करीबी और परिवार वाले उनके साथ मौजूद रहे।
शादी में कौन-कौन थे मेहमान
शादी के बाद कपल की कुछ क्यूट फोटोज और डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोड़े ने दोपहर करीब 12:45 बजे आमिर के घर पर शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया। मेहमानों की लिस्ट में आमिर के बच्चे इरा खान और जुनैद खान, उनके दामाद नूपुर शिखरे, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार के सदस्य, एक्ट्रेस एली अवराम, क्रिकेटर इरफान पठान, राजनेता राज ठाकरे और कुछ करीबी दोस्त व रिश्तेदार शामिल थे।
यह भी पढ़ें- 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Aamir Khan, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने थामा गौरी स्प्रैट का हाथ
View this post on Instagram
क्या गौरी ने अपना लिया इस्लाम?
इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। कई फैंस ये जानने के इच्छुक हैं कि क्या आमिर खान से शादी करने से पहले गौरी स्प्रैट ने इस्लाम अपना लिया था? हालांकि, अभी तक आमिर या गौरी की ओर से उनके धर्म या धर्म परिवर्तन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि शादी से पहले गौरी ने इस्लाम अपनाया था या नहीं। चूंकि ये एक रजिस्टर्ड मैरिज है इसलिए इसमें सामने वाले पार्टनर को धर्म परिवर्तन करने की ऐसी कोई जरूरत भी नहीं पड़ती।
View this post on Instagram
दो शादी कर चुके हैं आमिर?
बता दें कि 'लगान' फिल्म के एक्टर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। बाद में उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है। ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और साल 2021 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, आमिर से शादी के बाद रीना और किरण, दोनों में से किसी ने भी इस्लाम नहीं अपनाया और वे अपने-अपने धर्म का पालन करती रहीं।
तलाक के बावजूद, आमिर और किरण के बीच अच्छे संबंध बने हुए हैं। वे अक्सर साथ मिलकर काम करते हैं और अपने बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी भी मिलकर निभाते हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया था।