61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Aamir Khan, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने थामा गौरी स्प्रैट का हाथ
Aamir Khan और गौरी स्प्रैट ने आज 5 जुलाई को इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। ...और पढ़ें
-1783239562090_m.webp)
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की हुई शादी
HighLights
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की हुई शादी
करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक हुए कपल
तीसरी बार दूल्हा बने मिस्टर परफेक्शनिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दो साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे इस कपल ने रविवार को अपने परिवारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।
प्राइवेट सेरेमनी में एक हुए आमिर और गौरी
आमिर खान ( Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल थे।
-1783239945383.jpg)
यह भी पढ़ें- Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर, गौरी स्प्रैट संग कहां कर रहे हैं शादी, कौन होगा शामिल?
ये सितारे हुए शादी में शामिल
शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। 'लगान' फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।
आमिर और गौरी लव स्टोरी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता 2024 में तब शुरू हुआ जब वे आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले, जहां गौरी उस समय रह रही थीं। इस कपल ने लगभग एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में समय बिताया, जिसके बाद मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर ने गौरी को मीडिया के सामने अपनी 'पार्टनर' के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।
खबरें और भी
-1783240059149.jpg)
आमिर की पर्सनल लाइफ
आमिर खान की पहली शादी 1993 में रीना दत्ता से हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं- जुनैद खान और इरा खान। यह कपल लगभग 16 साल तक साथ रहा और 2002 में अलग हो गया। वहीं उनकी दूसरी शादी 2005 में किरण राव के साथ हुई। 2011 में सरोगेसी के जरिए इस कपल का बेटा आजाद राव हुआ। शादी के लगभग 16 साल बाद, 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया।
हालांकि, उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे, आजाद की परवरिश मिलकर करेंगे और साथ में प्रोफेशनल तौर पर भी काम करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश के बीच Aamir Khan की शादी में पहुंचा अंबानी परिवार, आशुतोष गोवारिकर भी बने जश्न का हिस्सा