Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर, गौरी स्प्रैट संग कहां कर रहे हैं शादी, कौन होगा शामिल?

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचा रहें हैं। ...और पढ़ें

    आमिर और गौरी की शादी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    आमिर और गौरी की शादी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी

    2. तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान

    3. कहां हो रही है कपल की इंटिमेट वेडिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी को लेकर आमिर का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

    अब वो घड़ी आ गई है, जब आमिर और गौरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि गौरी और आमिर कहां शादी कर रहे हैं और इनकी इसकी वेडिंग में क्या कुछ खास होने वाला है। 

    कहां हो रही है आमिर और गौरी की शादी

    हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने ये बताया था कि वह गौरी स्प्रैट संग एक इंटिमेट वेडिंग करने जा रहे हैं, जिसमें ज्यादा लोगों की भीड़ शामिल नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होंगे इतने सितारे, खाने के मेन्यू की डिटेल भी आई सामने

    aamir khan gauri spratt wedding (1)

    दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ सिनेमा के सितारे शामिल हो सकते हैं। ये शादी मुंबई स्थित आमिर के पाली हिल वाले घर पर हो रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की ये काफी सिंपल वेडिंग रहेगी, जिसमें आमिर और गौरी कोर्ट मैरिज करेंगे। 

    खबरें और भी

    ये मेहमान होंगे शामिल

    वैसे तो आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी एक इंटिमेट वेडिंग है, लेकिन फिर भी इसमें सिनेमा जगत के सितारों का मेला देखने तो मिलेगा। ई टाइम्स की खबर के अनुसार अभिनेता अली फजल इस शादी में बतौर मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई कलाकार भी नजर आ सकते हैं।

    aamir khan gauri spratt wedding

    बता दें कि अली आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म बंटवारा 1947 में अहम किरदार में मौजूद हैं। इसके अलावा आमिर खान गौरी स्प्रैट की इस शादी में आमिर के बच्चे इरा खान, आजाद और जुनैद खान भी मौजूद रहेंगे। 

    दोपहर में होगी शादी

    बात की जाए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की टाइमिंग के बारे में तो मिली जानकारी के मुताबिक ये शादी 5 जुलाई यानी आज दोपहर में होगी। रजिस्टर्ड मैरिज के आधार पर आमिर और गौरी के साइन करने के बाद उनका रिश्ता में शादी में बदल जाएगा। मालूम हो कि इनकी इस शादी के लिए कोई ग्रैंड रिस्पेशन नहीं होगा। 

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी इन 4 कारणों से है सबसे अलग और खास, इंद्र देव भी दे रहे हैं आशीर्वाद