विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैट्रिक बनाने की तैयारी में आमिर खान और मोना सिंह, तीसरी बार इस प्रोजेक्ट में करेंगे काम, कॉमेडी से भरपूर होगी मूवी

Published: Tue, 23 Jul 2024 06:32 PM (GMT+05:30)

आमिर खान (Aamir Khan) को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। एक्टिंग से ज्यादा वह ...और पढ़ें

मोना सिंह और आमिर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
मोना सिंह और आमिर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आमिर खान के साथ मोना सिंह ने किया है काम
  2. 'थ्री इडियट्स' में पहली बार किया था काम
  3. 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मोना सिंह को मिली थी पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं मोना सिंह अब फिल्मी गलियारों में भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। जून के महीने में हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' रिलीज हुई थी, जिसने टिकट विंडो पर अच्छा कलेक्शन किया। इसमें मोना सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। इस फिल्म की सफलता के बाद मोना सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। 

आमिर खान की फिल्म में मोना सिंह

मोना सिंह ने 'थ्री इडियट्स' फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बड़ी बहन का रोल प्ले किया था। अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी। एक्ट्रेस के ये मूवी आमिर खान (Aamir Khan) के साथ थी। इसके बाद मोना सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ दूसरी बार काम किया और अब ये दोनों साथ काम करने की हैट्रिक बनाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जब स्कूल बंक करके Aamir Khan से ऑटोग्राफ लेने गईं Rani Mukerji, एक्टर के रिएक्शन से टूट गया था उनका दिल

इस रोल में होंगी मोना सिंह

मोना सिंह एक बार फिर आमिर खान की फिल्म में सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरती नजर आएंगी। वह आमिर खान प्रोडक्शन्स की मूवी में काम करेंगी, जिसका नाम 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, मोना सिंह ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है। आमिर खान प्रोडक्शन्स के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और वह एक बार फिर उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में मोना का रोल एक गैंगस्टर का होगा।

'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' को लेकर ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी चर्चा ये फिल्म कुछ-कुछ 'डेल्ही बेली' जैसी होगी। वीर दास और कवि शास्त्री के डायरेक्शन में बनने वाली 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' फिल्म में मोना के अलावा मिथिला पालकर और शारिब हाशमी भी होंगे।

यह भी पढ़ें: खून से लिखा लव लेटर, भागकर की शादी, पहली पत्नी के प्यार में Aamir Khan ने पार की थीं सारी हदें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।