Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के मौसम में 'रोम-रोम' रोमांटिक कर देगा ये गाना, कुमार सानू और Alka Yagnik का सॉन्ग 28 साल बाद भी है अमर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:19 PM (IST)

    मॉनसून पर वैसे तो बहुत सारे गाने बने हैं, लेकिन 28 साल पहले बारिश में एक ऐसा गाया फिल्माया गया था, जिसमें एक्टर्स की सिजलिंग केमिस्ट्री में पर्दे पर आ ...और पढ़ें

    कुमार सानू-अल्का याग्निक का बारिश में है फेवरेट/ फोटो- Instagram

    कुमार सानू-अल्का याग्निक का बारिश में है फेवरेट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मुंबई से लेकर दिल्ली और कई शहरों में बारिश शुरू हो चुकी है। मॉनसून के मौसम में लोगों को सिर्फ चाय-पकौड़े ही नहीं याद आते, बल्कि वह प्ले लिस्ट में गाने भी चला देते हैं। मॉनसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में भी कई गाने बने हैं, जो रोमांस हो या पुरानी यादें कई सिचुएशन में फिट बैठते हैं।

    हम आपको आज 28 साल पहले आए एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसें कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया था और जो याज हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में से एक है।

    बारिश में फिल्माया गया था पूरा सॉन्ग

    जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1998 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'गुलाम' का है, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के सबसे हिट गानों में 'ए क्या बोलती तू' के अलावा 'आंखों से तूने ये क्या कह दिया...दिल ये दीवाना धड़कने लगा' भी था।

    यह 'गुलाम' का एक रोमांटिक ट्रैक है,जिसे बारिश में ही फिल्माया गया है। गाने में रानी मुखर्जी और आमिर खान के बीच इंटेंस रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने में जहां अल्का याग्निक और कुमार सानू की हिट जोड़ी ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं म्यूजिक जतिन-ललित की जोड़ी ने कंपोज किया है। इसके लिरिक्स समीर ने लिखे है। हालांकि, यह बारिश असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल थी। 

    Screenshot 2026-07-09 211350

    'गुलाम' की शूटिंग के दौरान रानी को था आमिर पर क्रश

    'गुलाम' से जुड़े कई किस्से हैं, जिनमें से एक सबसे मशहूर किस्सा रानी मुखर्जी का है। रानी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ये माना था कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो उन्हें उस दौरान आमिर खान पर काफी ज्यादा क्रश था। जब वह आमिर खान के साथ रोमांटिक गाने 'आंखों से तूने ये क्या कह दिया' की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान वह अक्सर नर्वस हो जाती थीं।

    खबरें और भी

    Video Credit- Bollywood Hits

    ऐसा भी कहा जाता है कि रानी मुखर्जी की बोलती आंखों को देखकर ही निर्देशक विक्रम भट्ट ने ये गाना फिल्म में डालने का मन बनाया था, जो आज हिंदी सिनेमा के सबसे हिट गानों में शामिल हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- 26 की उम्र में पद्मश्री पाने वालीं कौन हैं Parween Sultana? 45 साल बाद भी जिनका गाना जला रहा है आशिकों का दिल

    यह भी पढ़ें- रियल लव स्टोरी से जुड़ा है मलाइका अरोड़ा का यह जबरदस्त गाना, 27 साल बाद कर देता है नाचने पर मजबूर