विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गौरी हिंदू नहीं है...' Aamir Khan की तीसरी शादी पर हंगामा, एक्टर ने 'लव जिहाद मामले' में तोड़ी चुप्पी

Published: Wed, 15 Jul 2026 03:35 PM (IST)

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी के बाद 'लव जिहाद' के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से तीसरी शादी कर ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उन पर लव जिहाद (Love Jihad) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया,

एक्टर को कहा गया लव जिहाद का ब्रैंड एंबेसडर

उनका कहना है कि आमिर खान की तीनों पत्नियां हिंदू हैं। इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए आमिर खान ने अपनी बात रखी। आमिर ने साफ किया कि उनकी पत्नी, गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन हैं। आमिर ने यह भी बताया कि उनकी पहली दो पत्नी रीना और किरण ने कभी अपना धर्म नहीं बदला। रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में, आमिर ने 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Aamir (37)

आमिर ने कहा,'गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का पालन नहीं करतीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।'

आमिर की बेटी ने की है हिंदू में शादी

आमिर के मुताबिक,'उनके रिश्ते हमेशा आपसी सम्मान और निजी पसंद पर आधारित रहे हैं, न कि धार्मिक बातों पर।' एक्टर ने अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच शादी को लेकर अपने परिवार की सोच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में ऐसे रिश्तों को लंबे समय से अपनाया जाता रहा है। आमिर बोले,'सच तो यह है कि हमारा परिवार सभी को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।'

gauri_spratt_1783266594_3934647057833506568_63539295780

वहीं खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया है। मुफ्ती के अनुसार, एक मुस्लिम पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक कि वह इस्लाम न अपना ले।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan की तीसरी शादी पर Shekhar Suman ने मारा ताना? कहा- 'अब ट्रिपल इंजन चला रहे...'

यह भी पढ़ें- एक्टर आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप, उत्तराखंड में हिंदू रक्षा दल ने फूंका पुतला