विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

70 के दशक का रॉकस्टार था Aamir Khan का कजिन, इस फिल्म में ऋषि कपूर पर भी भारी पड़ गया था एक्टर

Published: Mon, 21 Oct 2024 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2024 04:27 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में ये प्रथा गुजरे जमाने से चली आ रही है कि फिल्मी सितारों के भाई और बहन भी ...और पढ़ें

आमिर खान के कजिन भाई कौन (Photo Credit-Jagran)
आमिर खान के कजिन भाई कौन (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. मशहूर अभिनेता रहें हैं आमिर खान के कजिन
  2. इन गानों की वजह से मिला था रॉकस्टार का टैग
  3. धर्मेंद्र के साथ भी स्क्रीन किया था शेयर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार किड का फिल्मी जगत में नाम कमाने का सिलसिला कोई नया नहीं हैं। इस फेहरिस्त में अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) का भी नाम शामिल होता है। क्योंकि उनका जन्म भी एक फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माताओं में से एक रहे। इसके अलावा उनके चचेरे भाई मंसूर खान भी फिल्म डायरेक्टर थे। 

इसका अलावा आमिर के बड़े कजिन भाई भी हैं, जो 70 के दशक में सिनेमा जगत के रॉकस्टार कहलाए गए थे। वह कौन हैं और आमिर खान से किस तरह से संबंधित हैं, आइए इस लेख में फुल डिटेल्स में जानते हैं।  

कौन था 70 के दशक का रॉकस्टार 

जहां एक तरफ 1970 के दशक में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे कलाकारों की तूती बोल रही थी, वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी रहे हैं, जो बहुत कम समय में ही फैंस के पसंदीदा बन गए थे। उनमें से एक थे आमिर कजिन के कजिन और एक्टर तारिक अली खान (Tariq Ali Khan)। 

ये भी पढ़ें- फटी चप्पल पहनकर आमिर खान ने सुनी थी '3 इडियट्स' की कहानी, राजकुमार हिरानी बोले- उन्हें स्टारडम की जरूरत नहीं

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब स्क्रीन शॉट्स

जी हां, ये वही तारिक अली खान हैं, जिन पर सुपरस्टार ऋषि कपूर की फिल्म हम किसी से कम नहीं का कल्ट सॉन्ग क्या हुआ तेरा वादा फिल्माया गया था। सिंगर मोहम्मद रफी की जादुई आवाज में जितना ये गीत प्रसिद्ध हुआ है, ठीक उसी तरह तारिक अली खान को लोकप्रियता भी हासिल हुई। 

इस मूवी में अपने दमदार अभिनय के दम पर तारिक ऋषि कपूर को एक्टिंग के मामले में काफी पीछे छोड़ गए थे। हम किसी से कम नहीं जैसी कई म्यूजिकल थ्रिलर देने के बाद उन्हें रॉकस्टार कहा गया। इसके अलावा ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स ने तारिक खान को एक उम्दा कलाकार बताया था। बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्म यादों की बारात में भी तारिक अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

आमिर से तारिक का संबंध

दरअसल तारिक अली खान आमिर खान के ममेरे भाई हैं। तारिक के पिता अजहर अली खान ने नासिर हुसैन की बहन के साथ शादी की थी। इस आधार पर आमिर संग तारिक का रिश्ता खास बनता है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तारिक ने बताया था कि वह कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन परिवारवाद के चलते उनको इस लाइन में आना पड़ा था। 

फोटो क्रेडिट-फेसबुक

अब कहां हैं तारिक

दरअसल तारिक अली खान का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और एक दर्जन से अधिक फिल्में करने के बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा समय में तारिक मुंबई में एक शिपमेंट कंपनी में सुपरवाइजिंग एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में इस प्रकार हैं-

  • यादों की बारात

  • हम किसी से कम नहीं

  • जमाने को दिखाने है

  • पसंद अपनी-अपनी

  • बात बन जाए 

मालूम हो कि आखिरी बार तारिक खान को बतौर कलाकार साल 1995 में आई फिल्म मेरा दामाद में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें- 30 साल बाद Rajinikanth के साथ जमेगी आमिर खान की जोड़ी, इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।