Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बंधन में बंधे Ira Khan और Nupur Shikhare, पहले वेडिंग वीडियो में इस अंदाज में दिखे Aamir Khan

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 09:46 PM (GMT+05:30)

    Ira Khan Wedding Video आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी को लेकर आज दिनभर सुर्खियां काफी तेज रही हैं। इस बीच आइरा की शादी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    आमिर खान की बेटी की हुई शादी (Photo Credit-Instagram)
    आमिर खान की बेटी की हुई शादी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. आइरा खान और नूपुर शिखरे की हुई शादी
    2. शादी का पहला वीडियो हुआ वायरल
    3. आमिर खान भी इस अंदाज में आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की लाड़ली आइरा खान का जिंदगी का आज बेहद बड़ा पल है। आइरा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ आज शादी रचा ली है। 3 जनवरी को इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार दिनभर गर्म रहा।

    इस बीच सोशल मीडिया पर नूपुर शिखरे और आइरा खान की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो आइरा और नूपुर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए नजर आ रहे हैं।

    एक दूजे के हुए नूपुर शिखरे और आइरा खान

    लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब आइरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में नूपुर शिखरे और आइरा खान की शादी हुई है। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो बॉलीवुड नाउ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइरा खान और नूपुर शिखरे अपनी शादी के लिए कोर्ट मैरिज के कागजातों पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन के लिबास में आइरा खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि जिम आउटफिट में उनके दूल्हे राजा यानी नूपुर शिखरे बेहद अलग दिखाई दे रहे हैं।

    वीडियो में इन दोनों की शादी को अटेंड करने वाले मेहमान भी काफी भारी तादाद में नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि नूपुर शिखरे और आइरा खान की शादी का ये पहला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    एक्स पत्नियों संग आमिर खान आए नजर

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आमिर खान अपनी दोनों एक्स पत्नी रीना दत्त और किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि आइरा खान रीना और आमिर की बेटी हैं। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि आमिर ने अपनी बेटी को दोनों एक्स वाइफ के साथ मिलकर आशीर्वाद दिया है। बता दें कि शादी के बाद 13 तारीख को आइरा खान और नूपुर शिखरे का ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन मुंबई में रखा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: आज नूपुर शिखरे की हो जाएंगी आमिर खान की बिटिया, तस्वीरों में देखिए परिवार संग बिताये खास पल